योगी के ताजमहल दौरे पर अखिलेश का ट्वीट, ये प्यार का तीर्थ... यहां भी आते रहना
ताजमहल के फोटो के साथ किए गए ट्वीट में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लिखा है कि- ये है जमुना किनारे खड़े ताज का कहना,
ये है प्यार का तीर्थ, यहां भी आते रहना। इस समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा में ताजमहल के पास शाहजहां गार्डन में निरीक्षण कर रहे हैं।
ये है जमुना किनारे खड़े ताज का कहना
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 26, 2017
ये है प्यार का तीर्थ, यहाँ भी आते रहना pic.twitter.com/yAp1P8aRtm
अपने मुख्यमंत्री काल में अखिलेश कई बार अपने परिवार के साथ आगरा आते रहे हैं। हाल ही में सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद भी वे चांदनी रात में ताजमहल का दीदार करने आए थे।
डैमेज कंट्रोल में योगी