{"_id":"5b4db0604f1c1b8f568b4c67","slug":"akhilesh-yadav-supports-rahul-gandhi-over-muslim-party-remarks","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहुल के विदेशी मूल विवाद पर अखिलेश ने भाजपाइयों से पूछा ये सवाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल के विदेशी मूल विवाद पर अखिलेश ने भाजपाइयों से पूछा ये सवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 17 Jul 2018 08:22 PM IST
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व पार्टी के अन्य नेता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी मूल के मामले पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को घेरने वाली भाजपा पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पूरी तरह से भारतीय हैं।
भाजपाई बताएं कि वे भारतीय हैं या नहीं। भाजपा जाति और धर्मों में झगड़ा कराती है। जिसकी विचारधारा ही इस तरह की होगी तो वे भारतीय कैसे हो सकते हैं। भाजपा देश में सबसे ज्यादा जातिवाद फैलाने वाली पार्टी है।
आगरा में मंगलवार को अखिलेश यादव पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन के आवास पर पहुंचे थे। वो सुमन की दिवंगत पत्नी प्रेमवती सुमन को श्रद्धांजलि अर्पित करने आए थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने भाजपा सरकार पर खूब हमला बोला।

मोदी को बताया असफल प्रधानमंत्री
अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को असफल करार देते हुए कहा कि देश अब नया प्रधानमंत्री चाहता है। सपा की जिम्मेदारी है कि वो देश को नया प्रधानमंत्री दे। देश की जनता ने भाजपा को नंबर देने शुरू कर दिए हैं। फूलपुर, कैराना और गोरखपुर इसके उदाहरण हैं।
लोकसभा चुनाव में गठबंधन किसे पीएम प्रत्याशी बनाएगा, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि लोस चुनाव से पहले या बाद में गठबंधन अपना चेहरा तय करेगा। अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। बसपा-सपा गठबंधन कितना मजबूत है, ये भाजपा की भाषा ही बता रही है। कांग्रेस से पहले से ही दोस्ती है।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि गठबंधन को तोड़ने के लिए भाजपा सियासी चाल चल रही है लेकिन वो कामयाब नहीं होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा अकेले ही चुनाव प्रचार में जुटी है, यदि चुनाव की तारीखें घोषित हो जाएं तो हम भी इसमें जुट जाएं।

योगी सरकार पर निशाना
वहीं, उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। जेल तक सुरक्षित नहीं हैं। प्रदेश में अराजकता का माहौल है। महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।
अखिलेश ने भाजपा सरकार को विकास विरोधी बताया। कहा कि भाजपा के लोग सपा कार्यकाल में हुए शिलान्यासों का शिलान्यास और विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन का उद्घाटन कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा के इन लोगों ने भी प्रधानमंत्री को झांसे में ले लिया है, उनसे सपा सरकार की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करा रहे हैं।योगी सरकार के स्वच्छता अभियान पर भी सवाल उठाए।