{"_id":"5fd34b8b8ebc3e3ba10d38c4","slug":"akhilesh-yadav-speech-in-agra-for-kisan-bill-up-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश का भाजपा सरकार से सवाल, पूछा- दोगुनी आय वाला एमएसपी किसानों को कब मिलेगा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश का भाजपा सरकार से सवाल, पूछा- दोगुनी आय वाला एमएसपी किसानों को कब मिलेगा?
Sat, 12 Dec 2020 12:16 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 12 Dec 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार बताए कि किसानों को दोगुनी आय वाली एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) कब मिलेगा? चुनाव में भाजपा नेताओं ने किसानों से आय दोगुनी करने का वादा किया था।
विज्ञापन
अखिलेश यादव शुक्रवार को आगरा में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव के घर एक शादी समारोह में आए थे। मीडियाकर्मियों से बातचीत में उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन कर रहे हैं और एमएसपी बचाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आगरा में भी भाजपा नेताओं ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करके वोट मांगे थे। अब किसान पूछ रहे हैं कि यह आय दोगुनी करने वाली एमएसपी कब मिलेगी? भाजपा सरकार को इसका जवाब देना चाहिए।
गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल होगा म्यूजियम
अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार ने आगरा में मुगल म्यूजियम का नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम किया है लेकिन इससे कुछ नहीं होता। यह म्यूजियम गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल होगा। सपा सरकार ने म्यूजियम को मंजूरी दी थी, पैसा दिया था, काम शुरु हो गया था, पता नहीं काम कहां तक पहुंचा है?
'भगत सिंह, अग्रसेन और जीजाबाई की प्रतिमा लगवाएंगे'
अखिलेश यादव ने कहा कि सपा की सरकार बनने पर म्यूजियम में शिवाजी महाराज की माताजी जीजाबाई की प्रतिमा लगवाएंगे। आगरा के लोग महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा लगाए जाने की मांग कर रहे हैं, यह भी लगवाई जाएगी। शहीद-ए-आजम भगत सिंह का भी आगरा से जुड़ाव रहा था, उनकी भी प्रतिमा लगेगी।
'सभी समाजवादी खेती करते हैं'
दो दिन पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आगरा में कहा था कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव गाजर और धनिये के पत्ते अंतर नहीं बता पाएंगे। इस पर अखिलेश ने कहा कि सभी समाजवादी खेती करते हैं, हम खेती के बारे में सब जानते हैं। हम दूध का काम भी करते हैं।

'मेट्रो सपा की देन है.. इनर रिंग रोड भी'
अखिलेश यादव ने कहा कि आगरा के लिए मेट्रो ट्रेन की मंजूरी सपा सरकार ने दी थी। इनर रिंग रोड भी बनवाया था जिससे ट्रैफिफ जाम से मुक्ति मिले, इसका काम आगे नहीं बढ़ा। स्ट्रीट कैफेबनवा रहे थे, पता नहीं उसका आगे क्या हुआ?