फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhilesh yadav slams Yogi Government over law and order situation up

योगी सरकार पर अखिलेश का हमला, प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त, सरकार नाकाम

Fri, 14 Jun 2019 10:18 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 14 Jun 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh yadav slams Yogi Government over law and order situation up
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सूबे की कानून व्यवस्था पर योगी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। खुलेआम लूट, हत्या और दुष्कर्म हो रहे हैं, लेकिन सरकार इन पर शिकंजा कसने में नाकाम है। 
विज्ञापन


अखिलेश यादव गुरुवार को उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव के परिजनों से मिलकर एटा से लौट रहे थे। उन्होंने मैनपुरी में कुछ देर रुककर पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान वह भाजपा सरकार पर हमलावर रहे। 
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार और अधिकारी अपराध की समीक्षा करते हैं और घटनाएं होती जाती हैं। दरवेश यादव की हत्या को लेकर उन्होंने कहा कि जब उनकी हत्या हुई तब भी लखनऊ में समीक्षा बैठक चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने अलीगढ़ के टप्पल में बच्ची की निर्मम हत्या और हमीरपुर में व्यापारी की हत्या को लेकर भी कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। कहा कि दरवेश की हत्या की जांच वर्तमान जज से कराई जानी चाहिए। 

एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रशासन भी जाति और धर्म के आधार पर लोगों के साथ भेदभाव कर रहा है। सपा कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है, लेकिन पुलिस मौन होकर तमाशा देख रही है। इसके बाद वह सैफई के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed