फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   akhilesh yadav slams BJP Government over bulandshahr violence in uttar pradesh

फिरोजाबाद में बोले अखिलेश यादव- भाजपा की 'ठोको नीति' का नतीजा है बुलंदशहर की घटना

Fri, 07 Dec 2018 03:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Fri, 07 Dec 2018 03:46 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav slams BJP Government over bulandshahr violence in uttar pradesh
जनसभा को संबोधित करते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर की घटना को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बुलंदशहर की घटना भाजपा सरकार की ठोको नीति का नतीजा है। अखिलेश यादव ने शुक्रवार को फिरोजाबाद में जनसभा के दौरान ये बात कही।
विज्ञापन


कारगिल में शहीद हुए ब्रजलाल की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम में नसीरपुर के गांव नगला छवरैया में आयोजित किया गया है। प्रतिमा का अनावरण सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सपा संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह ने किया। 
विज्ञापन


दो-दो मिनट के अंतराल पर अलग-अलग हेलीकॉटर में मुलायम और अखिलेश यादव आयोजन स्थल पर पहुंचे। प्रतिमान के अनावरण के बाद मुलायम और अखिलेश ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पिता-पुत्र ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुलंदशहर की घटना को लेकर अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि बुलंदशहर की घटना मुख्यमंत्री की ठोको नीति का नतीजा है। भाजपा से सावधान रहने की जरूरत है।


वहीं, मुलायम सिंह यादव ने कहा भाजपा को हराने की ताकत सिर्फ समाजवादियों में ही है। 2019 का चुनाव बहुत ही महत्वपूर्व चुनाव है। भाजपा जमकर पैसा बांट रही है। लेकिन जीत पसीना बहाने वाले समाजवादियों को ही मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed