फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhilesh Yadav's Agra visit cantonment remained from MG Road to Sanjay Place relief came in afternoon

UP: अखिलेश यादव का आगरा दौरा...एमजी रोड से संजय प्लेस तक छावनी बना रहा, दोपहर बाद मिली राहत

Sun, 20 Apr 2025 10:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 20 Apr 2025 10:23 AM IST
सार

सपा मुखिया अखिलेश यादव आगरा आए, तो पुलिस अलर्ट रही। इस दौरान एमजी रोड पर सुबह 11 से 2 बजे तक कई बार जाम लगा रहा। इस दौरान लोग परेशान रहे। 
 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav's Agra visit cantonment remained from MG Road to Sanjay Place relief came in afternoon
सपा मुखिया अखिलेश यादव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सपा मुखिया अखिलेश यादव के सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर आगमन को देखते हुए पुलिस ने एमजी रोड को छावनी में तब्दील कर दिया। सिटी जोन के फोर्स के साथ ही पीएसी की ड्यूटियां भी लगाई गईं। एचआईजी फ्लैट्स की कॉलोनी में लोग 3 घंटे तक कैद होकर रह गए।
विज्ञापन


सपा सांसद रामजीलाल सुमन के राणा सांगा पर दिए बयान के बाद गरमाई सियासत के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव के आगमन पर किसी बवाल की आशंका को देखते हुए पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए थे। इनर रिंग रोड से ही अखिलेश के काफिले के साथ पुलिस बल तैनात किया गया था। एचआईजी फ्लैट्स में सुबह 11 बजे से ही बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश बंद कर दिया गया। इससे कई फ्लैट्स में दूधिया तक को अंदर नहीं आने दिया। घरों में काम करने वाली मेड भी घंटों तक कॉलोनी के बाहर खड़ी रहीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: कान खोलकर सुनो संदेश को, मत छूना मेरे अखिलेश को...सोशल मीडिया हुआ हैंग, इसलिए वायरल हुआ ये गाना
विज्ञापन
विज्ञापन




 

कॉलोनी के राजेश ने बताया कि पुलिस ने हमें सुबह से ही घरों में कैद रहने के लिए मजबूर कर दिया था। खाना बनाने वाली दोपहर 2 बजे तक नहीं आई। उसे कॉल किया तो बताया कि पुलिस कॉलोनी के अंदर नहीं घुसने दे रही है। इस तरह की सुरक्षा व्यवस्था का क्या मतलब है। यहां बाहरी लोगों को क़ॉलोनी के लोग क्यों बुलाएंगे। जिन लोगों को अंदर आना था, उनकी आईडी चेक करके अंदर भेजा जा सकता था। दूसरी ओर बच्चों को भी स्कूल से आने में परेशानी उठानी पड़ी। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत कुछ देर के लिए कॉलोनी में प्रवेश बंद किया गया था। यातायात सामान्य रहा।

 

दिल्ली गेट का रास्ता रोका, एमजी रोड पर लगा जाम
अखिलेश के काफिले के आने के दौरान एमजी रोड पर दोपहर 12 बजे यातायात को रोक दिया गया। इस कारण राजा मंडी से लेकर संजय प्लेस तक भीषण जाम लगा रहा। दिल्ली गेट की ओर का रास्ता बंद करके इन वाहनों को बाग फरजाना से गुजारा गया। इस दौरान सेंट जोंस पर भी लोग जाम में फंसे रहे। स्कूली बच्चों के वाहन भी दोपहर 1:30 बजे फंसे रहे। दोपहर 2 बजे सपा मुखिया का काफिला निकलने के बाद ही रास्ता साफ हो सका।

ये भी पढ़ें -  UP: अखिलेश यादव का आरोप...जिसने सपा सांसद के घर किया हमला, करणी सेना नहीं वो योगी सेना; सरकार ने की फंडिंग



 

जाम में उलझी स्मार्ट सिटी, यमुना नहीं हो सकी साफ
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने स्मार्ट सिटी, यमुना सफाई, मुगल म्यूजियम, मेट्रो के बारे में योगी सरकार पर निशाना साधा। कहा, स्मार्ट सिटी जाम में उलझी हुई है। गंगा-यमुना की सफाई की बात करने वाले बताएं कि यमुना कितनी साफ हुई। उन्होंने कहा कि हमने मुगल म्यूजियम बनाया। उसका नाम बदल दिया। हमें नाम बदलने से आपत्ति नहीं, लेकिन म्यूजियम का काम तक शुरू नहीं कराया। क्योंकि उसे सपा सरकार ने बनाया था। आगरा में दौड़ रही मेट्रो समाजवादियों की देन है। उन्होंने कहा कि योगीजी को कुछ नहीं पता। वो सदन में 46 दुनी 56 बता रहे थे। वह सदन में ठोक दो... डंडे की बात करते हैं। वो संविधान को नहीं मानते।

 

जिला व महानगर अध्यक्ष को कार में बैठाया
लखनऊ एक्सप्रेस-वे होकर आगरा आए सपा प्रमुख का सपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा निषाद और महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने इनर रिंग रोड स्थित टोल प्लाजा पर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष को अखिलेश ने अपनी कार में बैठा लिया। फिर रामबाग होते हुए भगवान टॉकीज के रास्ते संजय प्लेस, एचआईजी फ्लैट स्थित रामजीलाल सुमन के आवास पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें -  Agra: विद्युत संविदा कर्मी को इस कदर किया गया उत्पीड़न, बर्दाश्त न कर सका...फंदा लगाकर दे दी जान


 

सपाइयों के हाथों में नीली तख्तियां
सपा पूर्व जिलाध्यक्ष आजाद सिंह जाटव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सपाई नीली तख्तियां लेकर पहुंचे। जिसमें लिखा था- सुमन के सम्मान में, जाटव समाज मैदान में। इसके साथ ही आंबेडकर वाहिनी के युवाओं के हाथ में बाबा साहब की तस्वीरें थीं। इस दौरान सपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा, प्रदेश सचिव ममता टपलू, फिरोजाबाद जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह, राहुल चतुर्वेदी, मीना राजपूत, राम सहाय यादव, कुसुम यादव, प्रियंका चौहान, सुरेंद्र चौधरी, सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र यादव, गौरव यादव, मुईन बाबू, आदिल मिर्जा, रिजवान उद्दीन प्रिंस, पवन प्रजापति, राजपाल यादव, राहुल चौधरी, शब्बीर अब्बास, महेश सिसौदिया, जितेंद्र चक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed