UP News: मैनपुरी में लोकसभा उपचुनाव से पहले धौलपुर पहुंचे अखिलेश यादव, ये है वजह
अखिलेश यादव राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल धौलपुर में सोमवार को डायमंड जुबली सेलिब्रेशन के अंतर्गत आयोजित की जा रही जॉर्जियंस रीयूनियन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा हो गई है। ऐसे में जहां सभी दलों की इस सीट पर नजर है तो वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव धौलपुर में हैं। वे रविवार देर शाम धौलपुर पंहुचे। यहां पर उनका स्वागत किया गया।
पूर्व सीएम अखिलेश यादव रविवार देर शाम धौलपुर के राजनिवास पैलेस होटल पंहुचे। धौलपुर पंहुचने पर उन्होंने पूर्व छात्रों के साथ में विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान धौलपुर के सहायक कलक्टर मुख्यालय एवं प्रोटोकाल अधिकारी कुनाल राहर उनके साथ मौजूद रहे। देर शाम पूर्व सीएम अखिलेश यादव शिक्षक नेता राजवीर सिंह यादव के गडरपुरा स्थित निवास पर पंहुचे तथा उनके परिजनों से मुलाकात की।
पूर्व छात्रों से की मुलाकात
इसके अलावा पूर्व सीएम ने अन्य स्थानों पर जाकर पूर्व छात्रों से मुलाकात की। उधर, राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल के प्राचार्य लेफ्टीनेंट कर्नल श्याम कृष्णा टीपी ने बताया कि जॉर्जियंस रीयूनियन में स्कूल के पूर्व छात्र एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। आयोजन का आरंभ विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान कला डिजाइन प्रौद्योगिकी आदि के विषयों पर लगाई गई प्रदर्शनी से होगा। इसके साथ ही विद्यालय के बैंड की भी प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। पूर्व छात्रों को अपने विद्यालय के पुराने दिनों को याद करने के लिए छोटे-छोटे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें - Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण की वजह से सिर्फ दो घंटे हो सकेंगे बांके बिहारी के दर्शन, जानें समय
यहां से की है पढ़ाई
अंत में शाम को सूफी ग़ज़ल और जेसबैंड का भी प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा। गौरतलब है कि यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने धौलपुर के राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में वर्ष 1983 में 13 जुलाई को छठवीं कक्षा में दाखिला लिया था। करीब दस साल के अखिलेश को उस समय कैडेट और स्कालर नम्बर 1108 मिला था। अखिलेश धौलपुर मिलिट्री स्कूल में वर्ष 1990 में बारहवीं कक्षा तक रहे।