{"_id":"60eaa0350de682248c2d133a","slug":"akhilesh-yadav-joins-former-mla-dharmpal-singh-samajwadi-party-agra-political-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा : सपा में शामिल हुए पूर्व विधायक धर्मपाल और बसपा से चुनाव लड़ चुके कुंवर चंद वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा : सपा में शामिल हुए पूर्व विधायक धर्मपाल और बसपा से चुनाव लड़ चुके कुंवर चंद वकील
Sun, 11 Jul 2021 01:09 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 11 Jul 2021 01:09 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने साइकिल की सवारी कर ली। बसपा से लोकसभा चुनाव लड़ चुके कुंवर चंद वकील भी सपा में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
अखिलेश यादव के साथ डॉ. धर्मपाल सिंह (दाएं)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एत्मादपुर से पूर्व विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह और 2014 में बहुजत समाज पार्टी (बसपा) से लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी रहे कुंवर चंद वकील समेत 12 से अधिक प्रधान, पंचायत सदस्य रविवार को लखनऊ में साइकिल पर सवार हो गए। लखनऊ में समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इन लोगों को सदस्यता दिलाई। दोनों नेताओं के सपा में शामिल होने से क्षत्रिय और जाटव मतदाताओं में सपा का जनाधार बढ़ सकता है।
विज्ञापन
टूंडला से सपा के एमएलसी उदयवीर सिंह और आगरा जिला महासचिव तेजपाल यादव ने दोनों नेताओं को पार्टी में शामिल कराया है। डॉ. धर्मपाल सिंह दयालबाग और एत्मादपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक निर्वाचित हो चुके हैं। वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव में भाजपा के राम प्रताप सिंह चौहान ने उन्हें पराजित किया। आगामी चुनाव से पहले एत्मादपुर के क्षत्रिय बाहुल्य क्षेत्र में डॉ. धर्मपाल की पहुंच का सपा को फायदा हो सकता है।
विज्ञापन
यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव: जानिए कैसे आगरा में जीत में बदली हार...दो महीने में बदल गए परिणाम
विज्ञापन
पूर्व सांसद राज बब्बर के साथ डॉ. धर्मपाल ने राजनीतिक सफर शुरू किया था। जिसके बाद वह पहले सपा, फिर बसपा, जनमोर्चा में रह चुके हैं। उनकी चौथी पारी फिर सपा से शुरू हो गई है। डॉ. धर्मपाल सिंह के सपा में शामिल होने से एत्मादपुर विधान सभा सीट पर मुकाबला कड़ा हो सकता है।
दूसरी तरफ 2014 लोकसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी रहे कुंवरचंद वकील मामूली अंतर से भाजपा के रामशंकर कठेरिया से हार गए थे। इस बार कुंवर चंद सपा से विधान सभा चुनाव में उतर सकते हैं। कुंवर चंद के सहारे सपा को जाटव मतदाताओं में जमीन बनाना का मौका मिल सकता है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।