फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhilesh Yadav is running PDA i.e. Family Development Authority: OP Rajbhar

पीडीए यानी परिवार डेवलेमेंट अथॉरिटी चला रहे अखिलेश यादव : ओपी राजभर

Thu, 12 Sep 2024 01:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 12 Sep 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav is running PDA i.e. Family Development Authority: OP Rajbhar
करहल(मैनपुरी)। बुधवार को करहल पहुंचे सुभासभा अध्यक्ष और पंचायती राज मंत्री सपा और कांग्रेस पर हमलावर रहे। सपा के पीडीए के नारे को लेकर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक नहीं बल्कि परिवार डेवलेपमेंट अथॉरिटी चला रहे हैं। मंत्री यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि सदन में नेता प्रतिपक्ष बनाने की बारी आई तो किसी दलित के बेटे को क्यों नहीं बनाया गया। शिवपाल सिंह यादव को भी पीछे छोड़ दिया गया और माता प्रसाद पांडेय को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया।
विज्ञापन

वहीं बलिया से सपा सांसद सनातन पांडेय के प्रतिनिधि द्वारा अनुसूचित जाति के डिलीवरी बॉय से मारपीट करने का भी मुद्दा उन्होंने उठाया। कहा अब तक इसकी एफआईआर भी दर्ज नहीं हो सकी है। 69 हजार शिक्षक भर्ती के मामले पर पंचायती राज मंत्री ने कहा कि वे अभ्यर्थियों के साथ हैं। उन्होंने इसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ से भी बात की थी।
विज्ञापन

वक्फ बोर्ड को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वक्फ बोर्ड को ऐसा अधिकार दिया था, जिससे बोर्ड जिस जमीन पर दावा करता था वह बिना सुनवाई के ही उसकी हो जाती थी। हमारी सरकार इसे संशोधित करने का काम कर रही है। राहुल गांधी के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि राहुल विदेश में भारत के खिलाफ ही बोलते हैं। उनकी जो भाषा है वह हम पसंद नहीं करेंगे। इस दौरान सुभासपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद कश्यप, शिशुपाल सिह यादव, राजेश खटीक, ऊषा शाक्य, प्रमोद कश्यप, सौरभ कश्यप, कपिल राजपूत, देवेंद्र शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




एनडीए ही कराएगी जातीय जनगणना
जातीय जनगणना के सवाल पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि वे बीते 22 सालों से इसकी मांग करते आ रहे हैं। सदन से लेकर सड़कों तक इसके लिए आवाज उठाई। सपा, बसपा और कांग्रेस को इस मुद्दे पर आड़े हाथों लेते हुए कि तीनों ही दल सरकार में रहे, लेकिन तब जातीय जनगणना क्यों नहीं कराई। उन्होंने कहा कि अगर कोई सरकार जातीय जनगणना करा सकती है तो वह नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ही है।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed