फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhilesh Yadav is coming to Agra on April 20, know the full program

आगरा: अखिलेश यादव 20 अप्रैल को आ रहे आगरा, जानें पूरा कार्यक्रम 

Tue, 19 Apr 2022 01:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Apr 2022 01:00 PM IST
सार

सपा मुखिया अखिलेश यादव यूपी विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार  आगरा आ रहे हैं। वे ग्वालियर रोड स्थित नगला पदमा में पूर्व राज्यमंत्री व भीमनगरी आयोजन समिति के अध्यक्ष अजयशील गौतम के आवास पर जाएंगे।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav is coming to Agra on April 20, know the full program
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव 20 अप्रैल को आगरा आ रहे हैं। उनका पूरा कार्यक्रम जारी हो गया है। करीब चार घंटे तक वे आगरा में रुकेंगे।  इस दौरान वे भीमनगरी महोत्सव हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही एक शादी समारोह के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


अखिलेश यादव के निजी सचिव गंगाराम द्वारा सपा अध्यक्ष का आगरा आगमन का पूरा कार्यक्रम जारी किया है। इस कार्यक्रम के अनुसार 20 अप्रैल को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ से कार द्वारा आगरा के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम लगभग पांच बजे वे ग्वालियर रोड स्थित नगला पदमा जाएंगे, जहां  भीमनगरी महोत्सव में हुए हादसे में घायल पूर्व राज्यमंत्री व भीमनगरी आयोजन समिति के अध्यक्ष अजयशील गौतम से मिलेंगे। इसके साथ ही अन्य घायलों से भी मुलाकात करेंगे। 
विज्ञापन


वहीं शाम लगभग छह बजे ताजमहल पूर्वी गेट स्थित एक होटल में जाएंगे। यहां वे राकेश चन्द्र यादव की बेटी के शादी समारोह में शिरकत करेंगे।  जिसके बाद रात साढ़े आठ बजे सैफई के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed