फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhilesh Yadav Hit Back At Chief Minister Yogi and bjp on pendulum statement

BJP पर अखिलेश यादव का तंज: 'पेंडुलम वाले चाचा ने पूरी भाजपा और CM को झूला झुला दिया', महंगाई पर ये बोले

Sun, 11 Dec 2022 05:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 11 Dec 2022 05:18 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि करहल की जनसभा में मुख्यमंत्री ने बड़ी-बड़ी बातें करके चाचा को पेंडुलम तक कहा पर हम लोग पहले समझ नहीं पाए बाद में चाचा ने पूरी भाजपा सहित मुख्यमंत्री को भी झूला झुला दिया।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav Hit Back At Chief Minister Yogi and bjp on pendulum statement
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी की किशनी विधानसभा में स्थित एक गेस्ट में रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोकसभा उपचुनाव में डिंपल यादव को समर्थन देने के लिए कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित किया। अखिलेश यादव को सुनने के लिये भारी भीड़ आई। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अपनी सरकार में इस क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी। विगत विधानसभा चुनाव में यहां की जनता ने सपा को जिताने का काम किया था।

विज्ञापन


सपा प्रमुख ने कहा कि यहां समाजवादी पार्टी को एक लाख वोट मिले थे, लेकिन डिंपल यादव को चुनाव में इस क्षेत्र से 45 हजार की बड़ी लीड मिली। इस चुनाव पर पूरे देश की निगाहें लगी हुई थीं, क्योंकि ये नेताजी के निधन के बाद पहला चुनाव था। भाजपा सरकार ने प्रशासन व पुलिस के दम पर चुनाव जीतने का प्रयास किया पर मैनपुरी के हर वर्ग ने भारी बहुमत देकर लगभग तीन लाख से जीत दिलाई। अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि करहल की जनसभा में मुख्यमंत्री ने बड़ी-बड़ी बातें करके चाचा को पेंडुलम तक कहा पर हम लोग पहले समझ नहीं पाए बाद में चाचा ने पूरी भाजपा सहित मुख्यमंत्री को भी झूला झुला दिया। दोनों सरकारों को बढ़ती हुयी महंगाई की कोई फिक्र नहीं हैं। महगांई के चलते घरों का बजट बिगड़ गया है।
विज्ञापन


बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। इसकी चिंता नहीं है। प्रदेश से लेकर केंद्र सरकार भी भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। देश की आर्थिक समस्या का समीकरण बिगाड़ रहे थे। उस समय देश के किसान ने अपने खेतों में काम करके यह जता दिया कि उन्हें किसान कभी भी देश को आर्थिक स्तर पर झुकने नहीं देगा। केंद्र सरकार को आज किसानों की कोई चिंता ही नहीं है।  उन्होंने कायर्क्रम में मौजूद सैकड़ो कार्यकर्ताओं का आभार जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डिंपल यादव ने कहा कि किशनी की जनता ने दिल से नेताजी को श्रद्धांजलि दी। उनकी रिकॉर्ड जीत नेताजी के सम्मान की जीत है। अपनी जीत के प्रति सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा की मैनपुरी की जनता ने उपचुनाव में जो रिकॉर्ड बनाया है, उससे अधिक रिकॉर्ड आगामी 24 के लोकसभा चुनाव में भी जनता बनाएगी, ऐसा उनको पूरा भरोसा है। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख मीरा देवी यादव ने सांसद डिंपल यादव को मंच पर बुके व प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। इससे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने वाले कायर्कतार्ओं की होड़ मची रही। उन्होंने भी कार्यकर्ताओं को निराश नहीं किया और सैकड़ों कायर्कतार्ओं से हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। 


ये रहे मौजूद 

इस मौके पर पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव,विधायक ब्रजेश कठेरिया, जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य,पूर्व एमएलसी अरविंद प्रताप यादव,अवधेश यादव,पूर्व विधायक संध्या कठेरिया,सतीश राठौर,सुमन यादव,जिला पंचायत सदस्य डॉ.गजराज यादव,शुभम सिंह,संजय गुप्ता,विकास यादव संकी,गौरव दयाल बाल्मीकि,सुमन दिवाकर,नृप चौधरी,विपिनराज यादव,आशुतोष यादव बिल्लू,प्रवेश यादव,सिंटू शाक्य,मुकुल यादव,डैनी यादव,नरेंद्र यादव,लालू यादव,विजय यादव चांदा,राजमणि चौहान,संजीव यादव बॉबी,शिवम यादव,सतीश यादव,ऋषि यादव,मंगल रावत,रामानन्द यादव,राजवीर यादव,मुकेश यादव,छबीले यादव,सुमित कठेरिया सहित कई लोग मौजूद रहे।


 

अखिलेश के सुरक्षाकर्मियों ने प्रधानों से जमकर की अभद्रता

रविवार को नगर में अखिलेश यादव के कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी सेक्टर व बूथ अध्यक्ष के साथ ही प्रधानों को शामिल होने के लिए कहा गया था। कार्यक्रम में क्षेत्र के सपा समर्थित कई प्रधान आए और अखिलेश से मिलने की प्रतीक्षा कर रहे थे। अखिलेश यादव का संबोधन समाप्त होने के बाद जब वे प्रधानों से मिलने पहुंचे तो उनके सुरक्षाकर्मियों ने प्रधानों व पदाधिकारियों से जमकर धक्का-मुक्की व अभद्रता की, जिससे प्रधान व पदाधिकारी आक्रोशित नजर आए। कई प्रधानों ने इसकी शिकायत अखिलेश यादव से करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed