फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   akhilesh yadav have invited mulayam singh for national meeting

राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए मुलायम को अखिलेश ने दिया न्यौता, आने की अटकलें तेज

Tue, 03 Oct 2017 02:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा Updated Tue, 03 Oct 2017 02:47 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav have invited mulayam singh for national meeting
मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala
ताजनगरी में पांच अक्टूबर को होने वाले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। मंगलवार को स्वागत समिति के अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता में कहा कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें न्यौता दिया है। उम्मीद है कि नेताजी अधिवेशन में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि सपा में चल रही पारिवारिक कलह के बीच अखिलेश यादव के नेतृत्व में यह राष्ट्रीय अधिवेशन होने जा रहा है। मंगलवार को राष्ट्रीय अधिवेशन के संबंध में हुई प्रेसवार्ता में रामजी लाल सुमन ने कहा कि बताया कि अधिवेशन के निए पूरी तैयारी कर ली गईं। अखिलेश यादव समेत पार्टी के सभी पदाधिकारी 4 अक्टूबर को पहुंच जाएंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 4 अक्तूबर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की भी बैठक होगी। इसमें पास होने वाले प्रस्तावों को राष्ट्रीय अधिवेशन में रखा जाएगा। बीते शनिवार को सपा के प्रदेशाध्यक्ष नरेश उत्तम ने भी तारघर मैदान में होने वाले अधिवेशन की तैयारियों का जायजा लिया था। नेताजी के बारे में सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा था कि ये तो अखिलेश यादव ही बता पाएंगे कि किस-किस को न्यौता दिया है और कौन-कौन आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुलायम के सवाल पर ये बोले सुमन

रामजीलाल सुमन ने सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि हम सभी नेताजी का बहुत सम्मान करते हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उनके सुपुत्र अखिलेश यादव ने नेताजी को राष्ट्रीय अधिवेशन में आने का निमंत्रण दिया है। अगर वे आते हैं तो इससे कार्यकर्ताओं का उत्साह और बढ़ जाएगा।

मुलायम कर चुके हैं इनकार

बता दें कि पिछले दिनों लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुलायम सिंह ने आगरा में होने वाले अधिवेशन में शामिल होने से इंकार किया था। मुलायम ने अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा था कि जो अपने बाप का नहीं हो सकता वो किसी का क्या होगा। 

इसके कुछ दिन बाद ही अखिलेश ने मुलायम सिंह यादव के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की थी। करीब आधा घंटे तक चली इस मुलाकात में अखिलेश ने सपा संरक्षक को ताजनगरी में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में आने का न्यौता भी दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed