फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhilesh Yadav Give Three lakh Rupees To Dies in violence says over Caa

गरीबों के खिलाफ नागरिकता संशोधन कानून, सपा वापस लेगी पीड़ितों से मुकदमेः अखिलेश यादव

Sun, 12 Jan 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 12 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav Give Three lakh Rupees To Dies in violence says over Caa
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून गरीबों और देश के खिलाफ है। बहुत से गरीबों के पास आवश्यक दस्तावेज नहीं है, गरीब जनता दस्तावेज कहां से लाएगी। समाजवादी पार्टी इसका विरोध करती है। सपा मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को फिरोजाबाद उपद्रव में मारे गए लोगों के परिवारों से मिलने पहुंचे। यहां उन्होंने यह बयान दिया।
विज्ञापन


फिरोजाबाद में नागरिकता कानून का विरोध करने के दौरान विगत दिनों जमकर बवाल हुआ था। इस उपद्रव में छह लोगों की मौत हुई थी। शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे थे।
विज्ञापन


नैनी ग्लास फैक्टरी के पास अरमान पुत्र आमीन के घर सभी पांच मृतकों के पीड़ितों को बुलाकर उन्होंने परिवार को तीन-तीन लाख रुपए के चेक दिए। वहीं आश्वासन दिया कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद फिरोजाबाद में हुए उपद्रव में पीड़ितों पर लगे मुकदमे वापस लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अखिलेश यादव ने कन्नौज में हुए बस हादसे पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सरकार को सभी मृतकों को दस-दस लाख रुपए का मुआवजा दिया जाना चाहिए। इस घटना की उच्च स्तरीय जांच भी कराने के लिए उन्होंने मांग की। अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार में बनने वाला बस स्टापेज अभी तक नहीं बना है ये भी जांच का मामला है। 

अखिलेश यादव के फिरोजाबाद में आने के कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात रहा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस-प्रशासन ने खासे बंदोबस्त किए थे। वहीं शिकोहाबाद में आईपीएस अधिकारी नवनीत सिकेरा के पिता के निधन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उनके आवास पर पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed