{"_id":"6049d3a38ebc3ec39f5dbc9c","slug":"akhilesh-yadav-and-jayant-chaudhry-will-address-farmers-on-19-march-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: सपा-रालोद की किसान महापंचायत 19 मार्च को, एक मंच पर होंगे अखिलेश और जयंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: सपा-रालोद की किसान महापंचायत 19 मार्च को, एक मंच पर होंगे अखिलेश और जयंत
Fri, 12 Mar 2021 12:01 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 12 Mar 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
जयंत चौधरी और अखिलेश यादव (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा जिले में नए कृषि कानूनों के विरोध में अब समाजवादी पार्टी (सपा) किसान महापंचायत करेगी। 19 मार्च को नौहझील के मोरकी इंटर कॉलेज के मैदान में होने वाली इस महापंचायत के अवसर पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी भी मंच साझा करेंगे। इसे लेकर दोनों दलों के नेता तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन
रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी भाकियू के साथ मिलकर मोरकी मैदान पर एक किसान महापंचायत कर चुके हैं। अब 19 मार्च को मोरकी इंटर कॉलेज के मैदान पर अखिलेश यादव की किसान महापंचायत का आयोजन होना है। खास बात यह है कि जयंत चौधरी भी अखिलेश यादव के साथ महापंचायत में मंच साझा करेंगे।
विज्ञापन
विधान परिषद के सदस्य संजय लाठर ने जानकारी देते हुए बताया कि किसान महापंचायत में बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे। सभा में पूर्व मंत्री रामजीलाल सुमन, एमएलसी उदयवीर सिंह, जिलाध्यक्ष लोकमणि कांत जादौन, जिलाध्यक्ष रालोद रामरसपाल पौनिया के साथ दोनों ही पार्टियों के करीब दो दर्जन बड़े नेता शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
रालोद के जिलाध्यक्ष रामरसपाल सिंह पौनियां ने बताया कि 19 मार्च की सुबह 11 बजे कृषि कानून के विरोध में दोनों दलों के नेता किसानों को संबोधित करेंगे। इसके लिए रालोद ने पूरी तैयारी कर ली है, वहीं सपा के कार्यकर्ता भी जुट गए हैं। बता दें कि सपा और रालोद से पहले जिले में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा किसान पंचायत कर चुकी हैं।