{"_id":"638b381c4e2d0b2c8173f8cf","slug":"akhilesh-yadav-addressed-public-meeting-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri Bypoll: भाजपा पर अखिलेश का निशाना, कहा- समाज को रामराज्य नहीं समाजवाद की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri Bypoll: भाजपा पर अखिलेश का निशाना, कहा- समाज को रामराज्य नहीं समाजवाद की जरूरत
Sat, 03 Dec 2022 05:20 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 03 Dec 2022 05:20 PM IST
सार
मैनपुरी में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कस्बा अलीपुर खेड़ा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा और प्रदेश सरकार को जमकर घेरा।
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी के अलीपुर खेड़ा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवाद ही रामराज्य है। समाज को रामराज्य नहीं समाजवाद की जरूरत है। भाजपा सरकार में कोई विकास कार्य नहीं कराया गया है। हमारे कार्यों के नाम बदले हैं। सपा शासन में 100 डायल शुरू हुई, जिसको अब 112 कर दिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री एक वाटिका में सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बेवर क्षेत्र में विरोधी दलों के लोग वोटरों के लिए गाड़ी से पैकेट बांट रहे हैं। यह पैकेट किस चीज के हैं यह जांच का विषय है। नवीगंज के लोगों ने मेरे मोबाइल के व्हाट्सएप पर फोटो भेजकर जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बाहर के हैं, वह उत्तराखंड के हैं यूपी के नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जो परिवारवाद का आरोप लगाते हैं हम पर, आज वह अपने मामा की वजह से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं। उनके मामा उत्तर प्रदेश के हैं, वह नहीं हैं। जितना पैसा बच्चों की ड्रेस के लिए देते हैं, उन पैसों से दो ड्रेस नहीं खरीदी जा सकती हैं। अब प्राइमरी स्कूलों के बच्चों की पढ़ाई बर्बाद हो चुकी है। इस मौसम में बच्चों को स्वेटर तक उपलब्ध नहीं हुए हैं। जो उपलब्ध कराए जाते हैं, उनका साइज भी नहीं बनता।
विज्ञापन