{"_id":"5b1b95a84f1c1bb51e8b4e90","slug":"akhilesh-yadav-accused-bjp-government-of-defaming-himself","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश बोले, सरकारी बंगले के नाम पर बदनाम न करे BJP, जो नुकसान हुआ कर दूंगा भरपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश बोले, सरकारी बंगले के नाम पर बदनाम न करे BJP, जो नुकसान हुआ कर दूंगा भरपाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
Updated Sun, 10 Jun 2018 11:56 AM IST
विज्ञापन
मीडिया से मुख्ाातिब अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के सरकारी बंगले के अंदर की बदहाल तस्वीरें सामने आने के उन्होंने शनिवार को वृंदावन में बांकेबिहारी के दर्शन के बाद इसका जवाब दिया।
अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी उन्हें बदनाम कर रही है। सरकार उन्हें लिस्ट सौंपे। जो भी नुकसान हुआ है, वह उसकी भरपाई करने के लिए तैयार हैं। कहा बंगले में बड़ना, कदम और हिम चम्पा आदि पेड़ उन्होंने लगाए थे जो छूट गए हैं।
सरकार उन्हें भी लौटाए। कहा कि वह सरकार की नीयत से अच्छी तरह वाकिफ हैं। गाय से राजनीति शुरू करने वाली मौजूदा सरकार ने गाय को बुरी हालत में छोड़ दिया। गाय पॉलीथिन खा रही है।

Trending Videos
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
उन्होंने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि राज्य संपत्ति विभाग के अधिकारियों को उनका कमरा, उनके बच्चों का कमरा और मंदिर दिखाना चाहिए। जरूरत पड़े तो शौचालय भी दिखाएं।
आरएसएस के कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के जाने के सवाल पर बोले, कुछ नहीं कहना है। गठबंधन को मिली सफलता से गदगद दिखे और संकेत दिए कि 2019 में साथ मिलकर चुनाव लडेंगे।
इस दौरान वह प्रधानमंत्री और योगी पर कटाछ करने से भी नहीं चुके। कहा कि मैं आज बांकेबिहारी परिवार के साथ दर्शन करने के लिए आया हूं, उन लोगों को भी चाहिए कि परिवार के साथ यहां आएं।

गिनाई समाजवादी सरकार की उपलब्धियां
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने मथुरा, बरसाना, गोवर्धन और वृंदावन के वर्ल्ड क्लास इंस्फ्राट्रक्चर देने का काम किया था। ताकि यहां आने वाले लाखों श्रद्घालुओं को परेशानी न हो।
एक्सप्रेसवे से वृंदावन के लिए रास्ता खोला गया था। कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार में जो कार्य अधूरे रह गए उसे ये सरकार पूरा करे। यदि पूरा नहीं करेगी तो बांकेबिहारी जी सब देख रहे हैं।
यमुना की सफाई सवाल पर कहा कि जब यमुना साफ होगी तभी गंगा साफ होगी। इसलिए जरूरी है कि यमुना, हिंडन और काली नदी जैसी नदियों को साफ किया जाए।