फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhilesh's close SP leader Jugendra Yadav reached jail know criminal history

UP: अखिलेश के करीबी सपा नेता जुगेंद्र यादव पहुंचे जेल, अब तक 86 मुकदमे हुए दर्ज, जानें आपराधिक इतिहास

Fri, 10 Mar 2023 11:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 10 Mar 2023 11:59 AM IST
सार

सपा नेता जुगेंद्र सिंह यादव के खिलाफ थाना जसरथपुर में मई 1998 में हिस्ट्रीशीट खोली गई थी। तब से अब तक उन पर  86 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।
 

विज्ञापन
Akhilesh's close SP leader Jugendra Yadav reached jail know criminal history
जुगेंद्र सिंह यादव गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के करीबी जुगेंद्र सिंह यादव के खिलाफ पहला मुकदमा वर्ष 1983 में लिखा गया था। अब तक कुल 86 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। थाना जसरथपुर में मई 1998 में हिस्ट्रीशीट खोली गई थी। उनके राजनीतिक रसूख के चलते पुलिस 25 साल तक गिरफ्तार नहीं कर सकी।
विज्ञापन

 जनता में था भय तथा आतंक का माहौल

एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि आरोपी जुगेंद्र सिंह यादव निवासी अमृतपुर रघुपुर थाना जसरथपुर हाल निवासी मोहल्ला प्रेम नगर कोतवाली नगर ने संगठित गिरोह बनाया। इसकी जसरथपुर में हिस्ट्रीशीट 21 मई 1998 में खुली थी। आर्थिक लाभ कमाने के लिए सरकारी व गैर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करते रहे। लोगों को डरा-धमका कर उनकी जमीन को कब्जाना पेशा बना लिया। इनके कृत्यों से जनता में भय तथा आतंक का माहौल था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पति निकला पापी: पत्नी की बनाई फर्जी फेसबुक आईडी, फिर अपलोड कर दीं ऐसी फोटो, यहीं नहीं रुका 'घरवाला'
विज्ञापन
विज्ञापन

1983 में पहला मुकदमा

जुगेंद्र सिंह के खिलाफ वर्ष 1983 में पहला मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद हत्या, हत्या के प्रयास, चोरी, लूट, गुंडा एक्ट, डकैती, घर में घुसकर मारपीट आदि के अब तक 86 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। वर्तमान में वह चिह्नित भू माफिया है। पुलिस और प्रशासन की ओर से अब तक इनकी तमाम अवैध संपत्तियों को कुर्क किया जा चुका है।

चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस

सपा नेता जुगेंद्र सिंह यादव की गिरफ्तारी होने की सूचना जिले भर में फैल गई। इसके बाद तमाम तरह की चर्चाएं चलने लगीं। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने पहले से ही कड़े सुरक्षा के प्रबंध कर लिए। जिले भर के थानों का फोर्स मुख्यालय पर बुला लिया गया। सपा नेता को सबसे पहले कोतवाली नगर लाया गया। यहां से मेडिकल कॉलेज और बाद में अदालत में पेश किया। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। कोतवाली नगर और जेल के बाहर उनके प्रशंसकों ने समर्थन में नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed