फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   akhilesh 1

15 लाख का सपना दिखाया, मिले नहीं 15 हजार भी 

Sat, 04 Feb 2017 01:05 AM IST
15 लाख का सपना दिखाया, मिले नहीं 15 हजार भी 
15 लाख का सपना दिखाया, मिले नहीं 15 हजार भी  Updated Sat, 04 Feb 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
akhilesh 1
15 लाख का सपना दिखाया, मिले नहीं 15 हजार भी  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
उन्होंने बाहर से काला धन लाकर देश के लोगों को खाते में 15 लाख रुपये भेजने का सपना दिखाया था, लेकिन आज तक किसी के खाते में 15 हजार भी नहीं आए। नोटबंदी के चलते बैंकों की लाइन में धक्के खाने के अलावा लोगों को कुछ नहीं मिला। लाइन में लगे जिन लोगों की जान गई उनकी मदद प्रदेश सरकार ने 2-2 लाख रुपये देकर की। बरसात के दिन देखे, गर्मी के दिन देखे, लेकिन अच्छे दिन कब आएंगे। बसपा के विकास को आगरा के ताजमहल की तरह अजूबा बताते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उनके बनवाए हाथी जो खडे़ थे वो आज भी खडे़ हैं और जो बैठे थे वो आज भी बैठे ही हैं। वहीं, कांग्रेस के साथ गठबंधन पर कहा कि प्रदेश में सरकार बनाने के लिए यह जरूरी था। 
विज्ञापन

शुक्रवार को बाह के जरार स्थित नवीन कृषि मंडी स्थल पर पार्टी प्रत्याशी हंसकली के समर्थन में मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित कर विकास के नाम पर वोट मांगे। कहा कि नई सरकार बनने पर सबको 1000 रुपये पेंशन, स्कूलों में बच्चों को ड्रेस, फल, दूध के साथ घी और मिल्क पाउडर भी देंगे। महिलाओं को प्रेसर कुकर दिए जाएंगे। वहीं, अरिदमन और पक्षालिका सिंह के पार्टी छोड़ने पर कहा कि जिन पर भरोसा किया वही छोड़कर चले गए।  जनसभा के दौरान रामजीलाल सुमन, रामआसरे कुशवाह, रामसकल गुर्जर, राजपाल यादव, शिवकुमार राठौर, रामसहाय यादव, प्रभात चतुर्वेदी, सिराजुद्दीन, दिग्विजय सिंह, चेयरमैन दिवाकर सिंह गुर्जर, चौधरी कृष्णा सिंह और रामपाल कश्यप आदि रहे। 
विज्ञापन


चंबल में डाकू नहीं शेर दिखेंगे
बाह। अखिलेश यादव ने डकैतों के लिए कुख्यात रहे चंबल इलाके पर कहा कि यहां अब डाकू नहीं शेर दिखेंगे। साइकिल ट्रैक से पर्यटक यहां आकर इटावा की लायन सफारी में शेर देख सकेंगे। उन्होंने बर्ड फेस्टिवल पर कहा कि दुनिया भर के पक्षी विशेषज्ञों ने चंबल और बाह में दिलचस्पी दिखाई है। बटेश्वर के मंदिरों के संरक्षण का काम शुरू कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक की लाइन में जन्मे बच्चे का नाम खजांची
बाह। अखिलेश यादव ने कहा कि गरीब परिवार की महिला बैंक की लाइन में लगी थी। उसने वहीं बच्चे को जन्म दिया। बैंक वालों ने उसका नाम खजांची रख दिया। बाद में पता चला कि महिला का परिवार बस्ती में सबसे गरीब है। प्रदेश सरकार ने उसके खाते में दो लाख रुपये जमा कराकर सही मायने में खजांची बना दिया।


आपस में भिड़े सपाई, कुर्सियां तोड़ी 
बाह। जनसभा स्थल पर मुख्यमंत्री का हैलीकाप्टर उड़ते ही कुछ सपाई आपस में भिड़ गए। उनका गुस्सा जनसभा स्थल पर पड़ी कुर्सियों और बेरीकेडिंग पर टूट पड़ा। उन्होंने कुर्सियां तोड़कर फेंकना शुरू कर दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई। जमीन पर गिरने वाली महिलाएं और बच्चे चुटैल हो गए। चीख पुकार के बाद भीड़ को नियंत्रित किया गया। इस दौरान सपा प्रत्याशी के साथ आई पिनाहट की श्रीदेवी बेहोश हो गईं और इंद्रा चुटैल हुईं। उनका पर्स भी गिर गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed