फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   akhil bharat hindu mahasabha seek permission for to wash Idgah with Ganga Yamuna water

Mathura Case: हिंदू महासभा का दावा- ईदगाह में है ठाकुरजी का गर्भगृह, गंगा-यमुना के जल से पवित्र करने की कोर्ट से मांगी इजाजत

Mon, 23 May 2022 12:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 May 2022 12:44 PM IST
सार

श्रीकृष्ण जन्म भूमि ईदगाह प्रकरण को लेकर मथुरा की अदालत में एक और प्रार्थना पत्र दाखिल हुआ है। इसमें दावा किया गया है कि ईदगाह मस्जिद ठाकुरजी के गर्भगृह पर बनी हुई है। इससे पहले अखिल भारत हिंदू महासभा ने शाही ईदगाह मस्जिद में लड्डू गोपाल के जल अभिषेक की अनुमति के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था।

विज्ञापन
akhil bharat hindu mahasabha seek permission for to wash Idgah with Ganga Yamuna water
श्रीकृष्ण जन्मस्थान प्रकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि एवं शाही ईदगाह मस्जिद प्रकरण में अखिल भारत हिंदू महासभा ने सोमवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन को प्रार्थनापत्र देकर गंगा-यमुना के जल से ईदगाह में मौजूद गर्भगृह को पवित्र करने की अनुमति मांगी है। वहीं, ठाकुर केशवदेव केस के वादीगण यूनाइटेड हिंदू फ्रंट, धर्म रक्षा संघ और एक अधिवक्ता की तरफ से कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर कहा है कि कोर्ट कमीशन से ईदगाह का सर्वे कराया जाए। आशंका जताई है कि कोर्ट की छुट्टियों के दौरान प्रतिवादी सबूत नष्ट कर सकते हैं। उधर, शाही ईदगाह मस्जिद के पदाधिकारीगण हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं। इस मामले में आगामी एक जुलाई को कोर्ट सुनवाई करेगा। 
विज्ञापन


अखिल भारत हिंदू महासभा के कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर कहा है कि ईदगाह में मौजूद गर्भगृह को उन्हें गंगा और यमुना के जल से धोकर पवित्र करने की अनुमति दी जाए। इसके अलावा ठाकुर केशवदेव केस के अन्य वादीगण एडवोकेट राजेंद्र माहेश्वरी, यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जय भगवान गोयल व धर्म रक्षा संघ के अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में प्रार्थनापत्र दिया है। 
विज्ञापन

ईदगाह का सर्वे कराने की मांग

वादी पक्ष ने कहा कि एक जून से 30 जून तक सिविल कोर्ट बंद रहेगी। लिहाजा इससे पूर्व न्यायालय द्वारा कोर्ट कमीशन या फिर एडवोकेट कमीशन के जरिए ईदगाह का सर्वे कराया जाए। एडवोकेट सौरभ गौड़ ने बताया कि अब वह कोर्ट कमीशन की मांग को लेकर हाईकोर्ट जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वादी पक्ष ने आशंका जताई है कि कोर्ट की छुट्टी के दौरान प्रतिवादीगण साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं। उधर, शाही मस्जिद इंतजामिया कमेटी पूरे मामले को लेकर हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर रही है। कमेटी के सचिव तनवीर अहमद ने बताया कि वह इस मामले को लेकर हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed