{"_id":"63b4302b359d9f6eb016644c","slug":"akhil-bharat-hindu-mahasabha-demands-survey-of-idgah-will-be-done-in-the-presence-of-archeology-officers-in-ma","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura: ईदगाह में अमीन के साथ पुरातत्व अफसरों को भी भेजा जाए, अदालत में हिंदू महासभा ने दिया प्रार्थना पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: ईदगाह में अमीन के साथ पुरातत्व अफसरों को भी भेजा जाए, अदालत में हिंदू महासभा ने दिया प्रार्थना पत्र
Wed, 04 Jan 2023 06:00 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 04 Jan 2023 06:00 AM IST
सार
ईदगाह के अमीन निरीक्षण को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा ने अदालत में प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें मांग की गई है कि जब भी अमीन निरीक्षण हो, उस दौरान वहां पुरातत्व अफसर भी मौजूद रहें, जिससे साक्ष्य सामने आ सकें।
विज्ञापन
जिला एवं सत्र न्यायालय मथुरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ईदगाह के अमीन निरीक्षण के केस में मामला 20 जनवरी तक टलने के बाद अखिल भारत हिंदू महासभा ने सिविल जज सीनियर डिवीजन सोनिका वर्मा की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर अमीन के साथ पुरातत्व अधिकारियों को भी भेजने की मांग की है। महासभा के कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि इससे उन साक्ष्यों के बारे में पता लग सकेगा, जिन्हें मुस्लिम पक्ष की ओर से छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। अदालत ने उनके प्रार्थना पत्र पर अगली सुनवाई के लिए 20 जनवरी की तारीख तय की है।
विज्ञापन
सिविल जज सीनियर डिवीजन तृतीय की अदालत ने आठ दिसंबर को हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता के दावे को दर्ज कर अमीन रिपोर्ट के आदेश किए हैं। इसका मुस्लिम पक्ष ने विरोध किया। ईदगाह कमेटी के सचिव के प्रार्थना पत्र पर कोर्ट ने अमीन निरीक्षण को 20 जनवरी तक टालते हुए प्रार्थना पत्र का निस्तारण भी 20 जनवरी को ही करने के आदेश किए।
विज्ञापन
इसी अदालत में महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि ईदगाह में प्राचीन मंदिर के पत्थर, पौराणिक शिलालेख, कलाकृतियां लगी हैं। ये उलटकर लगा दिए हैं। जब भी अमीन निरीक्षण हो उनके साथ पुरातत्व विभाग के अधिकारी भी अवश्य जाने चाहिए ताकि इन सबके संबंध में जानकारी हो सके।
विज्ञापन