फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhand Aryavart Nirman Sangh alleges love jihad in kasganj altaf death case

कासगंज: लव जिहाद से जुड़ा है अल्ताफ प्रकरण ? अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ ने लगाया यह आरोप

Wed, 17 Nov 2021 09:12 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 17 Nov 2021 09:12 AM IST
सार

अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेश शर्मा ने कहा कि अल्ताफ प्रकरण लव जिहाद और धर्मांतरण का मामला है। उन्होंने इसे जुड़े वीडियो व तथ्य होने का दावा किया। 

विज्ञापन
Akhand Aryavart Nirman Sangh alleges love jihad in kasganj altaf death case
कासगंज अल्ताफ मौत प्रकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज में नाबालिग लड़की को अगवा करने के आरोपी अल्ताफ की हिरासत में मौत के बाद नाबालिग की बरामदगी होते ही मामले में नया मोड़ आ गया है। अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ ने घटना से जुड़े कुछ अहम तथ्य और वीडियो मिलने का दावा किया है। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेश शर्मा ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता कर इस मामले को लव जिहाद बताते हुए चेतावनी दी कि संघ लव जिहाद के खिलाफ आंदोलन छेड़ेगा।

विज्ञापन


संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेश शर्मा ने कहा कि कासगंज के अल्ताफ प्रकरण को विपक्ष बेवजह तूल देने में लगा है। नाबालिग के पिता से बातचीत हुई है और बरामद होने के बाद नाबालिग लड़की ने भी इस बात की पुष्टि परिजनों से की है कि उसे धर्मांतरण के लिए अगवा किया गया। 
विज्ञापन


'धर्मांतरण के लिए ले गया था दिल्ली'
भूपेश शर्मा ने कहा कि नगला सैय्यद का अल्ताफ पड़ोस के गांव में नाबालिग के घर टाइल्स लगाने गया था। जहां उसने लड़की को अपने जाल में फंसा लिया। उसको नशीले पदार्थ का सेवन कराकर दो अन्य साथियों के साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग का धर्मांतरण कराकर निकाह करने के लिए अल्ताफ ने अपने साथियों के साथ दिल्ली भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नाबालिग के गुम हो जाने पर उसके पिता ने सदर कोतवाली में अल्ताफ व उसके एक साथी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने अल्ताफ को पकड़कर पूछताछ शुरू की। उसने सजा के डर से आत्महत्या कर ली। यह पूरा प्रकरण लव जिहाद और धर्मांतरण से जुड़ा है। विपक्ष बेवजह राजनीति कर इसे हत्या बता रहा है। 

यह है मामला
बता दें कि पुलिस ने नाबालिग किशोरी को अगवा करने के आरोप में अल्ताफ को गिरफ्तार किया था। हिरासत में उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया था। कहा था कि अल्ताफ ने अपनी जैकेट की रस्सी को टोंटी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस का यह विपक्षी दलों के गले नहीं उतरा। उन्होंने इसे हत्या बताया। मृतक के परिजन भी हत्या का आरोप लगा रहे हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed