फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akbar’s Tomb in Neglect 400-Year-Old Heritage Structure Faces Decay

Sikandra: मुगल बादशाह अकबर के मकबरे की बदहाल हालत, 400 साल पुरानी धरोहर पर संकट; इसलिए रुका काम

Wed, 25 Mar 2026 10:27 AM IST
Dhirendra Singh देश दीपक तिवारी, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
देश दीपक तिवारी, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 25 Mar 2026 10:27 AM IST
सार

सिकंदरा स्थित अकबर के मकबरे का उत्तरी द्वार रखरखाव के अभाव में जर्जर होता जा रहा है और संरक्षण कार्य बजट के अभाव में रुका हुआ है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि समय रहते कदम न उठाए गए तो यह ऐतिहासिक धरोहर गंभीर नुकसान झेल सकती है।
 

विज्ञापन
Akbar’s Tomb in Neglect 400-Year-Old Heritage Structure Faces Decay
मुगल बादशाह अकबर का मकबरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुगल बादशाह अकबर का मकबरा, जो अपनी भव्यता और विशालता के लिए विश्वविख्यात है, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की उपेक्षा का दंश झेल रहा है। मकबरे का उत्तरी द्वार रखरखाव के अभाव में खंडहर बनता जा रहा है।
विज्ञापन


400 साल पुराने सिकंदरा स्थित मकबरे के उत्तरी द्वार के संरक्षण का कार्य वर्ष 2024-25 में शुरू किया गया था, लेकिन वर्तमान में यह बंद है। संरक्षण सहायक बिट्टू गौतम का कहना है कि उत्तरी द्वार के शेष कार्यों को पूरा करने के लिए 50 लाख रुपये का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया था। प्रस्ताव लंबित होने के कारण काम रुका हुआ है और सुरक्षा की दृष्टि से पर्यटकों का इस क्षेत्र में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन


119 एकड़ में फैले इस स्मारक की खराब हालत केवल उत्तरी द्वार तक ही सीमित नहीं है। चारबाग शैली के इस विशाल परिसर के बीच में मुख्य मकबरे की दीवारों से पत्थर झड़ रहे हैं। कई हिस्सों से मलबा झड़ रहा है। कन्फेडरेशन ऑफ टूरिज्म एसोसिएशंस के अध्यक्ष राजीव तिवारी ने चिंता जताते हुए कहा कि क्षतिग्रस्त स्मारक पर्यटकों के मन में गलत छवि बनाते हैं। उन्होंने मांग की कि ताजमहल की तर्ज पर ही सिकंदरा का संरक्षण भी प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जन प्रहरी संस्था के संयोजक नरोत्तम सिंह का कहना है कि यदि एएसआई ने तत्काल कार्रवाई नहीं की, तो यह महत्वपूर्ण ऐतिहासिक धरोहर हमेशा के लिए नष्ट हो सकती है। उन्होंने सरकार से अधूरे संरक्षण कार्यों के लिए तुरंत बजट आवंटित करने की मांग की। कहा कि स्मारक के सभी हिस्सों को पर्यटकों के लिए सुरक्षित बनाकर फिर से खोला जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed