फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akbar Road and Grand Parade Road renamed in Agra

आगरा में दो सड़कों के नाम बदले: ग्रांड परेड मार्ग बना शत्रुजीत रोड, अकबर रोड में भी बदलाव; कैंट बोर्ड का फैसला

Sun, 06 Sep 2026 07:47 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 06 Sep 2026 07:47 AM IST
सार

आगरा छावनी परिषद की बोर्ड बैठक में दो सड़कों के नाम बदल दिए गए हैं। साथ ही बैठक में 4.50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को भी मंजूरी दी गई। 

विज्ञापन
Akbar Road and Grand Parade Road renamed in Agra
आगरा कैंट बोर्ड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा नगर निगम की तर्ज पर कैंट बोर्ड ने भी सड़कों के मुगलिया और ब्रिटिशकालीन नाम बदल दिए हैं। शनिवार को हुई बोर्ड बैठक में छावनी इलाके में मौजूद अकबर रोड का नाम बदलकर लेफ्टिनेंट जनरल टीएस ओबेराय रोड और ग्रांड परेड रोड का नाम बदलकर शत्रुजीत रोड करने के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी। छावनी क्षेत्र में इससे पहले 17 सड़कों के नाम बदले जा चुके हैं।
विज्ञापन


बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर रजत त्यागी की अध्यक्षता में बैठक हुई। 4.50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को भी मंजूरी दी गई। इनमें छावनी क्षेत्र में तीन नालों की मरम्मत और निर्माण को मंजूर किया गया। इनमें कंपनी बाग, प्रतापपुरा और काछीपुरा में नाले बनाए जाएंगे। वहीं सरदार पटेल पार्क के सामने वाली सड़क, अजमेर रोड, होटल क्लार्क्स शिराज से ताज रोड, माल रोड से ताज रोड, फतेहपुर सीकरी रोड के हॉटमिक्स से निर्माण के प्रस्ताव पास किए गए। बैठक में सीईओ दीपक मोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 

नए टॉयलेट बनेंगे और चमकेंगे स्कूल
विधायक डॉ. जीएस धर्मेश और छावनी बोर्ड सदस्य राजेश गोयल की मौजूदगी में बोर्ड ने पुराने टॉयलेट की मरम्मत और जर्जर हो चुके टॉयलेट ढहाकर नए बनाने के काम को मंजूरी दी। छावनी परिषद क्षेत्र में इंटरलॉकिंग टाइल्स से साइड पटरी और ताज रोड पर कोटा स्टोन से निर्माण किया जाएगा। छावनी परिषद के स्कूलों में मरम्मत कराने पर सहमति बनी है। बोर्ड ने परिषद कर्मचारियों के डीए के साथ एसीपी को मंजूरी दी है, जबकि पानी संकट देखते हुए बूस्टर पंप लगाने और टैंकर खरीदने का प्रस्ताव भी पास कर दिया गया।

कौन हैं ले. जनरल टीएस ओबेराय
 ले. जनरल टीएस ओबेराय भारतीय सेना में वर्ष 1946 में कमीशन हुए और पंजाब रेजिमेंट के कैप्टन के रूप में वर्ष 1947-48 के भारत-पाक युद्ध में असाधारण वीरता के लिए चर्चित रहे। उन्हें वर्ष 1950 की गणतंत्र दिवस परेड में वीर चक्र से सम्मानित किया गया था। वह 3 पैरा के कमांडो और पैराट्रूपर के रूप में रहे। भारतीय सेना से रिटायर होने के बाद वह वर्ष 1985 से 1990 तक अंडमान निकोबार द्वीप समूह के लेफ्टिनेंट गवर्नर भी रहे।

इन सड़कों के बदल चुके नाम
छावनी क्षेत्र में पांच महीने पहले टक्कर रोड को शस्त्र मार्ग, स्कॉट रोड को मेजर सुधीर वालिया रोड, मुनरॉय रोड को नरसिम्हा मार्ग, औलिया रोड को छत्रपति शिवाजी मार्ग, हेस्टिंग रोड को अर्जुन मार्ग, विटवर्थ रोड को कर्ण रोड, आर्मस्ट्रांग स्ट्रीट को न्याय मार्ग, मेटकॉफ रोड को फील्ड मार्शल करिअप्पा रोड, ड्रमंड रोड को सूर्य पथ, लॉरेंस रोड को शौर्य पथ और बूचरी रोड को ब्रिगेडियर पीके घोष मार्ग के नाम पर बदला जा चुका है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed