{"_id":"6ac68960b8d1bb16e104b004","slug":"ajit-academy-won-cricket-tournament-by-one-run-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: आखिरी गेंद तक बढ़ी रही धड़कन, एक रन से जीती अजीत एकेडमी; टाइटन को दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: आखिरी गेंद तक बढ़ी रही धड़कन, एक रन से जीती अजीत एकेडमी; टाइटन को दी शिकस्त
Wed, 07 Oct 2026 11:43 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
हेमंत ने खेली शानदार पारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा में डॉ. अजीत सिंह क्रिकेट एकेडमी में बुधवार को खेला गया मुकाबला रोमांच से भरा रहा। 35 ओवर के मैच में डॉ. अजीत एकेडमी ने टाइटन एकेडमी को महज एक रन से हराकर जीत दर्ज की। खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों की धड़कन आखिरी गेंद तक घटती-बढ़ती रहीं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डॉ. अजीत एकेडमी ने निर्धारित 35 ओवर में 205 रन बनाए। टीम की ओर से हेमंत सारस्वत ने नाबाद 79 रन की शानदार पारी खेली, जबकि आरव दिवाकर ने 35 रन का योगदान दिया। दोनों की पारियों की बदौलत टीम ने टाइटन एकेडमी के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाइटन एकेडमी की टीम ने भी जोरदार संघर्ष किया। पार्थ ने 63 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत की दौड़ में बनाए रखा, लेकिन डॉ. अजीत एकेडमी के गेंदबाजों ने दबाव के क्षणों में बेहतर प्रदर्शन किया। टाइटन की पूरी टीम 204 रन पर सिमट गई और डॉ. अजीत एकेडमी ने मुकाबला एक रन से अपने नाम कर लिया। गेंदबाजी में गुलशन ने तीन विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई, जबकि सजल और आकाश ने दो-दो विकेट हासिल किए। आखिरी ओवरों में गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन ने टीम की जीत सुनिश्चित की। शानदार बल्लेबाजी के लिए हेमंत सारस्वत को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन