{"_id":"6768483460d52b4d5a0d13be","slug":"aj-fitness-defeated-ekta-club-by-four-wickets-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-129127-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एजे फिटनेस ने एकता क्लब को चार विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एजे फिटनेस ने एकता क्लब को चार विकेट से हराया
Sun, 22 Dec 2024 10:41 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 22 Dec 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
क्रश्यिन मैदान में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी पुरस्कार के साथ।
- फोटो : क्रश्यिन मैदान में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी पुरस्कार के साथ।
मैनपुरी। मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में नगर के क्रिश्चियन मैदान पर एसबीआरएल मैनपुरी प्रीमियर लीग का आयोजन हो रहा है। रविवार को खेले गए मैच में एजे फिटनेस से एकता क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से हरा दिया। हार के साथ लीग में एकता क्लब का सफर भी समाप्त हो गया।
एजे फिटनेस ने टाॅस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एकता क्रिकेट क्लब ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 147 रन बनाये। बल्लेबाजी डीके ने 44, मानिक बैरी ने 19 और बाॅबी राजपूत ने 15 रनों की पारी खेली। एजे फिटनेस के तवारिक खान ने दो, विक्रांत भदौरिया और हनुमंत यादव ने एक-एक विकेट लिया।
जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करते हुए एजे फिटनेस ने 18.4 ओवर में 148 रन बनाकर मैच जीत लिया। अमन सोलंकी और विक्रांत भदौरिया ने 37-37 एवं तवारिक खान ने नाबाद 26 रन बनाए। एकता क्लब के सुल्तान अंसारी को 3 विकेट मिले।
विज्ञापन
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में एजे फिटनेस के तवारिक खान को डाॅ. हेमंत गुप्ता ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। बेहतरीन स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने पर एकता क्लब के डीके को प्रधान सुदीप चौहान ने और सबसे अधिक खाली गेंद फेंकने पर सुल्तान अंसारी को डाॅ. अभिषेक गुप्ता ने पुरस्कृत किया।
मैच से पहले एनके ग्रुप के चेयरमैन डाॅ. अजय कुमार यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मैच में अंपायर की भूमिका शिशिर मल्होत्रा व असिफ रजा ने, स्कोरिंग मोहित प्रकाश सक्सेना ने और कमेंट्री सुनील शुक्ला और नीरज यादव ने की।
एमसीए अध्यक्ष महेश मिश्रा, सचिव बीडी शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डाॅ. बीके सिंह, प्रतियोगिता संयोजक आलोक गुप्ता, सह सचिव विकास मिश्रा, देवेंद्र सक्सेना, प्रवीन भंसाली, प्रबल प्रताप सिंह, आरजू सक्सेना, पंकज राठौर, मायाशंकर मौजूद रहे।