फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   airport2

धरातल पर जल्द उतरेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

Tue, 21 Mar 2017 12:58 AM IST
धरातल पर जल्द उतरेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट
धरातल पर जल्द उतरेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट Updated Tue, 21 Mar 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
airport2
विमान में बम की सूचना
प्रदेश में सरकार बदलते ही ताजनगरी में इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रस्ताव पर फिर से मशक्कत शुरू हो गई है। अब तक की प्रगति रिपोर्ट और प्रस्ताव की राह में आ रही मुश्किलों पर मंथन शुरू हो गया है। शेष जमीन अधिग्रहण के लिए शासन से बजट जारी करने को रिमांडर भी जल्द भेजा जाएगा।
विज्ञापन

ताजनगरी में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए पिछले साल केंद्र और राज्य सरकार ने खूब घोड़े दौड़ाए। चुनाव नजदीक देख दोनों सरकारों ने इसका कार्य शुरू कराने का भी दावा किया। इसके लिए जमीन अधिग्रहण का कार्य भी तेजी से शुरू हुआ। मगर, कुछ दिनों की कवायद के बाद चुनावी तपिश में यह प्रस्ताव ठंडा पड़ गया। तब केंद्र सरकार ने इस प्रस्ताव को लेकर प्रदेश सरकार की उदासीनता को लेकर सवाल खड़े किए थे। अब केंद्र और प्रदेश दोनों जगह भाजपा की ही सरकार है। ऐसे में प्रशासन को लग रहा है कि यह फाइल तलब हो सकती है। बता दें कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए खेरिया हवाई अड्डे के पास ही 55 एकड़ जमीन का अधिग्रहण प्रस्तावित किया गया था। इसके सापेक्ष में सिर्फ 15 हेक्टेयर जमीन का ही अधिग्रहण हो पाया है। प्रशासन की ओर से शासन को बजट जारी करने के लिए कई बार पत्र लिखा गया। एडीएम भूमि अध्याप्ति नगेंद्र शर्मा के अनुसार, जमीन अधिग्रहण के लिए अभी 62 करोड़ रुपये की और जरूरत है। जल्द ही इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


55 एकड़ जमीन की जरूरत है इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए
15 हेक्टेयर जमीन का ही हो पाया अब तक अधिग्रहण
62 करोड़ रुपये की डिमांड का जल्द भेजा जाएगा रिमांडर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed