{"_id":"692a0cea8a55ca252b0419e8","slug":"airport-rehearsal-to-deal-with-terrorist-attack-agra-news-c-25-1-agr1034-928077-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एयरपोर्ट पर आतंकी हमले से निपटने का हुआ पूर्वाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एयरपोर्ट पर आतंकी हमले से निपटने का हुआ पूर्वाभ्यास
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। खेरिया एयरपोर्ट पर शुक्रवार को सुरक्षा और आपदा प्रबंधन से जुड़ी विभिन्न एजेंसियों की संयुक्त टीम ने वर्ष 2025 के काउंटर टेररिस्ट कांटिंजेंसी प्लान (सीटीसीपी) पर आतंकी हमले से निपटने का पूर्वाभ्यास (मॉकड्रिल) किया।
इसमें एयरपोर्ट अथाॅरिटी ऑफ इंडिया, सीआईएसएफ, एयरफोर्स, पुलिस, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, आईबी, स्वास्थ्य विभाग, इंडिगो एयरलाइंस, अग्निशमन विभाग के साथ बम निरोधक दस्ता शामिल रहा।
विज्ञापन
इसका मुख्य उद्देश्य आतंकवादी हमले जैसी आपात परिस्थिति में सभी सुरक्षा इकाइयों की त्वरित प्रतिक्रिया, पारस्परिक समन्वय, संचार प्रणाली की दक्षता, यात्री सुरक्षा, मेडिकल रेस्पॉन्स और फायर फाइटिंग तैयारियों का परीक्षण करना था।
विज्ञापन
एयरपोर्ट निदेशक (कार्य.) सौरभ कुमार ने सभी एजेंसियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे नियमित अभ्यास एयरपोर्ट प्रबंधन और सुरक्षा तैयारी को सशक्त बनाते हैं। किसी भी आकस्मिक स्थिति में प्रभावी ढंग से कार्य करने की क्षमता को और बेहतर करते हैं।