फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   airport agra

एयरपोर्ट: दिवाली से पहले सीएम देंगे यह तोहफा

Thu, 01 Sep 2016 12:21 AM IST
एयरपोर्ट: दिवाली से पहले सीएम देंगे यह तोहफा
एयरपोर्ट: दिवाली से पहले सीएम देंगे यह तोहफा Updated Thu, 01 Sep 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
airport agra
एयरपोर्ट: दिवाली से पहले सीएम देंगे यह तोहफा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
इंटरनेशनल एयरपोर्ट के हक की लड़ाई लड़ रहे शहरवासियों के लिए यह बड़ी जीत की सुबह है। प्रदेश सरकार ने दुर्गा पूजा पर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण का काम शुरू कराने का एलान कर दिया है, यानी प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शहर के लोगों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर चुके हैं। दुर्गा पूजा पर ही प्रदेश सरकार इंटरनेशनल एयरपोर्ट का काम शुरू कराने की तैयारी में है। केंद्र सरकार के साथ प्रदेश सरकार ने जरूरी कागजी औपचारिकताओं को भी पूरा कर लिया है।
विज्ञापन

आगरा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट की आवाज जब जन जन की आवाज बनी तो प्रदेश सरकार के लिए इसे अनसुना करना मुश्किल हो गया। लखनऊ में मुख्य सचिव ने दुर्गा पूजा पर काम शुरू कराने का एलान किया तो वहीं, आगरा में भी प्रशासनिक तैयारियों को तेज रफ्तार मिल गई। आगरा में खेरिया एयरपोर्ट के पास विस्तार के लिए 155 एकड़ जमीन लेने की प्रक्रिया शुरू की जाने लगी। 60 साल से इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम पर छलावा झेल रहे आगरा के लोगों की जब उम्मीदें जागीं तो जमीनें देने के लिए किसान तुरंत तैयार हो गए। पहले सिविल एन्क्लेव के लिए 55 एकड़ जमीन पर किसान खुद जमीन लेने की पैरवी करते रहे। इसमें 41 एकड़ जमीन के बैनामे हो चुके हैं और 14 एकड़ जमीन के बैनामे लेखपाल हड़ताल के कारण रुके हैं। मुख्य सचिव के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हवाई दौरे के बाद एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए 155 एकड़ जमीन का प्रस्ताव और तैयार किया गया। धनौली, बल्हेरा, अभयपुरा में 90 फीसदी किसान मुआवजा मिलने पर जमीन देने की सहमति दे चुके हैं। 
विज्ञापन


एयरफोर्स के सहयोग बिना मुमकिन नहीं संचालन
आगरा। खेरिया एयरपोर्ट में 14.8 एकड़ जमीन पर सिविल टर्मिनल मौजूद है, लेकिन एयरफोर्स की सुरक्षा के मद्देनजर टर्मिनल तक हर किसी को जाने की इजाजत नहीं। 4,870 वर्ग मीटर में 250 यात्रियों की क्षमता वाले इस टर्मिनल पर तीन एयरबस, 320 विमान और तीन छोटे विमान पार्किंग करने की सुविधा अभी भी है, लेकिन प्रवेश में दिक्कतों के मद्देनजर धनौली की ओर 55 एकड़ जमीन पर नया सिविल एन्क्लेव बनाया जाएगा। लगभग चार गुना बड़े प्रस्तावित एन्क्लेव को 155 एकड़ अतिरिक्त जमीन लेकर विस्तार दिया जाएगा। यहां रनवे के 12 हजार फुट तक के विस्तार और अन्य सुविधाएं शामिल हैं। एयरफोर्स के सहयोग के बिना आगरा का इंटरेनशनल एयरपोर्ट संचालित होना मुश्किल है। दरअसल, सिविल एन्क्लेव बनने के बाद भी एयर ट्रैफिक कंट्रोल और रनवे एयरफोर्स का ही उपयोग किया जाएगा। बेस स्टेशन होने के कारण खेरिया हवाई अड्डे से लगातार उड़ानें रहती हैं। ऐसे में रक्षा मंत्रालय के सहयोग से ही एयरपोर्ट का संचालन मुमकिन हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आवाज उठाने के लिए बोले, ‘शुक्रिया अमर उजाला’
जन सरोकार से जुड़े अमर उजाला ने इंटरनेशनल एयरपोर्ट को सैफई की जगह आगरा बनाने के लिए जनता की आवाज को प्रमुखता से उठाया तो शहर की गलियों से खेतों की पगडंडियों तक एयरपोर्ट की मुहिम जोर पकड़ने लगी। बाह के  बीहड़ हो या खंदौली की आलू बेल्ट, सीकरी की पहाड़ियां हों या एत्मादपुर के एक्सप्रेस वे के किनारे बसे गांव के लोग। सभी ने एयरपोर्ट के लिए अमर उजाला के व्हाट्स एप नंबर पर न केवल अपनी भावनाएं व्यक्त कीं, बल्कि फोन भी किए। आठ दिन के दौरान करीब 3800 से ज्यादा लोगों ने एयरपोर्ट को अपना लिखित समर्थन देते हुए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। 


विधानसभा में एयरपोर्ट का उठा सवाल
आगरा। एत्मादपुर के विधायक डा. धर्मपाल सिंह ने नियम 56 के तहत आगरा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का मुद्दा उठाया, लेकिन इस पर बहस नहीं हो सकी। विधायक डा. धर्मपाल सिंह ने सैफई में ताज इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने पर सवाल खड़ा करते हुए प्रदेश सरकार से पूछा कि देश भर में कोई हवाई अड्डा 40 किमी से दूर नहीं है, लेकिन सरकार सैफई में आगरा के लिए एयरपोर्ट बनाना चाहती है जो 112 किमी दूर है। यह व्यवहारिक नहीं है। आगरा के लोग हताश हैं और उनमें आक्रोश है। आगरा के लोग कभी भी आंदोलन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed