{"_id":"66a5cc189decc16888038f2b","slug":"air-travel-from-agra-to-hyderabad-indigo-airlines-will-start-flights-2024-07-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: आगरा से हैदराबाद के लिए हवाई सफर, इंडिगो एयरलाइंस शुरू करेगी उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: आगरा से हैदराबाद के लिए हवाई सफर, इंडिगो एयरलाइंस शुरू करेगी उड़ान
Sun, 28 Jul 2024 10:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 28 Jul 2024 10:12 AM IST
सार
नए टूरिस्ट सीजन में इंडिगो एयरलाइंस आगरा और हैदराबाद के बीच हवाई सेवा शुरू करेगी। सलाहकार समिति की बैठक में इंडिगो एयरलाइंस ने ये जानकारी दी।
विज्ञापन
सलाहकार समिति की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बंगलुरू, मुंबई और लखनऊ के बाद आगरा से हैदराबाद की उड़ान भी शुरू होने वाली है। सर्दियों में नए टूरिस्ट सीजन में इंडिगो एयरलाइंस आगरा और हैदराबाद के बीच एयरबस-320 का संचालन शुरू करेगा। डीजीसीए से इसकी अनुमति मिल गई है। शनिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल की अध्यक्षता में हुई आगरा हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक में एयरलाइंस की ओर से यह जानकारी दी गई।
खेरिया एयरपोर्ट पर दोपहर में हुई बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री और समिति अध्यक्ष एसपी सिंह बघेल ने आगरा से सूरत, गोवा, कोलकाता, गुवाहाटी और जम्मू के साथ श्रीनगर तक उड़ानें शुरू करने का सुझाव इंडिगो एयरलाइंस को दिया। उन्होंने एयरपोर्ट डायरेक्टर योगेंद्र सिंह तोमर से कहा कि वह अन्य एयरलाइंस के साथ वार्ता कर आगरा से मेट्रो शहरों के लिए विमान सेवा शुरू करने के लिए कहें। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, मैनपुरी के कपड़ा व्यापारी सूरत जाते हैं।

ऐसे में आगरा सूरत उड़ान मुंबई, बंगलुरू उड़ान की तरह फुल चल सकती है। मंत्री को बताया गया कि मुंबई और बंगलुरू की उड़ान बेहद सफल है और हर दिन औसतन 160 यात्री आगरा आ रहे और इतने ही आगरा से जा रहे हैं। बैठक में विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, पूरन डावर, रजत अस्थाना, सुनील विकल, संजय अग्रवाल, एडीएम सिटी अनूप कुमार, सीआईएसएफ, एयरपोर्ट अथॉरिटी, इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
नहीं शुरू हो पाएगा विजिटर शेड
बीते साल एयरफोर्स की अनुमति के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने अर्जुन नगर गेट पर विजिटर शेड का निर्माण पूरा कर लिया थी, पर एक साल से यह उपयोग में नहीं है। यहां अर्जुन नगर गेट से एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए वेटिंग लाउंज बनाया गया है, लेकिन वायुसेना की नई एसओपी के बाद इसका उपयोग नहीं हो सकेगा। वायुसेना ने केवल तीन कारों के संचालन की अनुमति दी है, जिससे एयरपोर्ट तक यात्रियों को समय पर पहुंचाना मुश्किल हो जाएगा। इस मामले पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने उच्च अधिकारियों के साथ वार्ता का भरोसा दिया। वह बृहस्पतिवार को नागरिक उड्डयन मंत्री से मुलाकात करेंगे।