{"_id":"5dd68ef08ebc3e547a44a4d1","slug":"air-quality-level-increase-due-to-smog-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दो दिन की राहत के बाद फिर सांसों पर संकट, ताजनगरी में बढ़ा प्रदूषण का स्तर, छाई धुंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन की राहत के बाद फिर सांसों पर संकट, ताजनगरी में बढ़ा प्रदूषण का स्तर, छाई धुंध
Fri, 22 Nov 2019 12:32 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 22 Nov 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
आगरा में छाई धुंध
- फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में दो दिन लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन गुरुवार को प्रदूषण का स्तर फिर से ऊपर पहुंच गया। गुरुवार को दिनभर धुंध छाई रही। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 157 दर्ज किया गया, जो पिछले तीन दिनों की तुलना में काफी ज्यादा है।
दिवाली के बाद से आगरा में वायु प्रदूषण बढ़ गया था। इस दौरान जहरीले धुंध से सांसों पर संकट छा गया था। वायु गुणवत्ता सूचकांक खतरनाक स्तर को पार गया था। शनिवार से इसमें सुधार होना शुरू हुआ था, जो मंगलवार तक जारी रहा। लेकिन दो दिन की राहत के बाद फिर से प्रदूषण बढ़ने लगा।
बुधवार को आगरा में वायु गुणवत्ता सूचकांक 108 दर्ज किया गया। गुरुवार को यह बढ़कर 157 तक पहुंच गया। जबकि सोमवार को 68 और मंगलवार के 66 तक आ गया था। एक्यूआई कम होने से धुंध छंटी और मौसम साफ हो गया था, लेकिन गुरुवार को फिर धुंध छा गई।

Trending Videos
आगरा का प्रदूषण मीटर
वायु गुणवत्ता सूचकांक -157
| प्रदूषण तत्व | न्यूनतम | सामान्य | अधिकतम |
| कार्बन मोनोऑक्साइड | 40 | 49 | 114 |
| नाइट्रोजन डाईऑक्साइड | 48 | 69 | 77 |
| ओजोन | 8 | 27 | 54 |
| पर्टिकुलेट मैटर 2.5 | 85 | 157 | 275 |
| सल्फर डाईऑक्साइड | 12 | 19 | 41 |
(सभी आंकड़े माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मी. में हैं)