{"_id":"5dbf09148ebc3e01740f84b5","slug":"air-purifier-at-taj-mahal-to-save-the-iconic-monument-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण से निजात की कवायदः देखने आइये ताजमहल, शुद्ध हवा मिलेगी फ्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण से निजात की कवायदः देखने आइये ताजमहल, शुद्ध हवा मिलेगी फ्री
Mon, 04 Nov 2019 12:11 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 04 Nov 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर भारत प्रदूषण जैसी गंभीर समस्या से जूझ रहा है। विश्वदायी स्मारक ताजमहल भी प्रदूषण से अछूता नहीं रहा है। ताजमहल पर आने वाले सैलानियों को प्रदूषण से बचाने के लिए एयर प्यूरीफायर वैन तैनात की गई हैं ताकि पर्यटकों को शुद्घ हवा मिल सके और स्मारक को भी प्रदूषण से बचाया जा सके।
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) द्वारा ताजमहल में वायु शोधक वैन को तैनात किया गया है। इससे तीन सौ मीटर के दायरे में आठ घंटे में 15 लाख क्यूबिक मीटर हवा को शुद्ध करने की क्षमता है।
गौरतलब है कि सफेद संगमरमर से बनी विश्व की खूबसूरत इमारत पर प्रदूषण चिंता का कारण रहा है। प्रदूषण लगातार स्मारक को नुकसान पहुंचा रहा है। ताजमहल पर हजारों सैलानी रोजाना आते हैं।
विज्ञापन
यूपीपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी भुवन यादव ने पीटीआई को बताया कि वायु प्रदूषण को देखते हुए ताजमहल के पश्चिम द्वार पर एक मोबाइल एयर प्यूरीफायर वैन तैनात की गई है।

अधिकारियों ने कहा कि जिला प्रशासन, आगरा नगर निगम और यूपीपीसीबी ने दूरसंचार ऑपरेटर वोडाफोन-आइडिया के साथ मिलकर दो एयर प्यूरीफायर वैन को प्रदूषण से निपटने के लिए शहर में लगाया है। जिनमें से एक ताजमहल के पास लगाई गई है। अधिकारियों का कहना है कि वैन को 24 अक्टूबर को आगरा लाया गया था।
वर्तमान में ताजमहल के आस-पास हवाई उड़ान प्रतिबंधित है। यहां हवाई निगरानी स्टेशन भी नहीं है, जिससे वायु गुणवत्ता सूचकांक की गणना की जा सके कि वायु का शुद्धिकरण कितना किया गया है, यह निर्धारित नहीं किया जा सकता है।
हालांकि, शहर में संजय प्लेस में एक निगरानी स्टेशन है। जहां केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शाम चार बजे 293 का एक्यूआई दिखा। बता दें कि 201-300 के बीच एक एक्यूआई को खराब माना जाता है और लंबे समय तक रहने पर ज्यादातर लोगों को सांस लेने में तकलीफ होती है।