फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Air Pollution Increased In Firozabad In December First Week

प्रदूषण: 'जहरीली' हुई सुहागनगरी की हवा, फिर से बढ़ने लगी हानिकारक तत्वों की मात्रा, देश के सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल

Tue, 07 Dec 2021 12:12 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 07 Dec 2021 12:12 AM IST
सार

फिरोजाबाद में दिवाली के बाद एक बार फिर से हवा की गुणवत्ता खराब हो रही है। सोमवार की दोपहर करीब चार बजे तक हवा में घुलनशील हानिकारक तत्व पीएम-2.5 की मात्रा 486 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। 

विज्ञापन
Air Pollution Increased In Firozabad In December First Week
फिरोजाबाद: सड़क पर छाई धुंध की चादर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार को सुहागनगरी में हवा की गुणवत्ता में फिर से गिरावट आई। हवा में घुलनशील हानिकारक तत्वों पीएम-2.5 और पीएम-10 की मात्रा में इजाफा होने के कारण वायु गुणवत्ता सूचनांक 363 एक्यूआई तक पहुंच गया। हवा की गुणवत्ता प्रभावित होने के कारण लोगों को सांस लेने दिक्कत जैसी शिकायतें दिखीं। वहीं सुबह से शाम तक धूप की लुकाछिपी के कारण असमान में धुंध जैसी स्थिति देखने को मिली। प्रदूषण की स्थिति ऐसी रही कि देश के सबसे अधिक प्रदूषित शहरों में शामिल रहा।

विज्ञापन

खराब हुई हवा
ताज ट्रेपेजियम जोन (टीटीजेड) क्षेत्र फिरोजाबाद में वायु प्रदूषण का ग्राफ फिर से बढ़ते दिख रहा है। चार दिसंबर से हवा की गुणवत्ता में गिरावट का ग्राफ तीसरे दिन यानि सोमवार को भी बेहद खराब स्थिति में दिखा। नगला भाऊ स्थित सीपीसीबी केंद्र की रिपोर्ट मुताबिक फिरोजाबाद की हवा में सर्वाधिक प्रदूषण वाहनों और इंडस्ट्रीज से निकलने वाले धुआं कार्बनिक तत्वों सड़कों पर उड़ने वाली धूल, निर्माण स्थलों पर खुले में रखी निर्माण सामग्री के अति सूक्ष्म कणों के हवा में घुल जाने के कारण उत्पन्न हो रहा है। वहीं शादी समारोह में हो रही आतिशबाजी भी वायु प्रदूषण का एक कारण हो सकती है। बरहाल नगला भाऊ पर स्थापित केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के ऑनलाइन मॉनीटरिंग केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार की दोपहर करीब चार बजे तक हवा में घुलनशील हानिकारक तत्व पीएम-2.5 की मात्रा 486 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। वहीं अन्य हानिकारक तत्वों यानि पीएम-10 की मात्रा में भी भारी इजाफा हुआ है। हवा में पीएम-10 की मात्रा 414 माइक्रो मिलीग्राम दर्ज की गई है।

विज्ञापन

अन्य हानिकारक तत्वों भी खराब कर रहे सुहागनगरी की आबोहवा
एनओ-2---71 माइक्रो मिलीग्राम
एनएच-3--- 53 माइक्रो मिलीग्राम
एसओ-2--- 19 माइक्रो मिलीग्राम
सीओ-2---81 माइक्रो मिलीग्राम

चार दिन से लगातार बढ़ रहा सुहागनगरी में वायु प्रदूषण का ग्राफ
दिनांक             वायु गुणवत्ता सूचनांक यानि एक्यूआई
3 दिसंबर           223 एक्यूआई
4 दिसंबर           364 एक्यूआई
5 दिसंबर       341 एक्यूआई
6 दिसंबर        363 एक्यूआई

मौसम में अचानक आए बदलाव एवं कार्बनिक तत्वों की मात्रा बढ़ने के कारण वायु की गुणवत्ता खराब हो रही है। जांच करेंगे किस क्षेत्र में वायु की गुणवत्ता खराब वाले तत्वों की अधिकता है। वैसे मौसम में साफ होने पर वायु गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद है। डॉ. मनोज कुमार चौरसिया क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed