{"_id":"5f8f370b8ebc3e9b946f527d","slug":"air-pollution-increased-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Air pollution: ताजनगरी की हवा में कार्बन मोनोऑक्साइड 28 गुना ज्यादा, एक्यूआई @ 257","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Air pollution: ताजनगरी की हवा में कार्बन मोनोऑक्साइड 28 गुना ज्यादा, एक्यूआई @ 257
Wed, 21 Oct 2020 12:44 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 21 Oct 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी की हवा में मंगलवार को कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा सामान्य से 28 गुना ज्यादा रही। हवा में धूल कणों की मात्रा 5 गुने से ज्यादा रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा मंगलवार को जारी की गई सूची में आगरा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 257 रहा।
विज्ञापन
मंगलवार को आगरा देश का 12वां प्रदूषित शहर रहा। जबकि सोमवार को यह 11वां प्रदूषित शहर था। बल्लभगढ़ देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा जहां एक्यूआई 327 दर्ज किया गया। देश के सबसे प्रदूषित 10 शहरों की सूची में 7 शहर हरियाणा के और तीन उत्तर प्रदेश के हैं।
विज्ञापन
कचरे में आग लगाने से बिगड़ी हवा
डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन ना हो पाने के कारण शहर के नालों में कचरा फेंका जा रहा है। इस कचरे को नालों से निकालने की जगह अब आग लगाकर निस्तारित किया जा रहा है। सोमवार के बाद लगातार मंगलवार को भी सुबह दयालबाग क्षेत्र के वीरनगर में नाले में भरे कचरे को आग लगा दी गई, जिससे जहरीला धुआं पूरे क्षेत्र में भर गया।
विज्ञापन
Trending Videos
50 मीटर लंबे नाले तक यह आग फैलती चली गई। क्षेत्रीय लोगों ने जहरीला धुआं देखकर पाइप से पानी डाला। तब जाकर आग बुझी। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से नाले से कचरा बाहर निकाल कर सफाई करने की मांग की है।
दयालबाग के वीर नगर में कूड़े में आग लगने से परेशान सत्यवीर चौधरी, धर्मवीर चौधरी ने कहा कि नगर निगम के सफाई कर्मचारी नाले की सफाई के नाम पर बजट को ठिकाने लगा रहे हैं। देर रात कचरे में आग लगाकर कचरा निस्तारित किया जा रहा है। आग लगाने के कारण हम लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। केवल नाला ही नहीं बल्कि 100 फुटा रोड पर भी बिखरा कचरा जलाने से पूरी रात जहरीला धुआं परेशान कर रहा है।