{"_id":"619716745476921fec2066b8","slug":"air-pollution-in-agra-increased-sanjay-place-in-red-zone","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सांसों का संकट: फिर बढ़ने लगा प्रदूषण, रेड जोन में संजय प्लेस की हवा, 368 पर वायु गुणवत्ता सूचकांक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसों का संकट: फिर बढ़ने लगा प्रदूषण, रेड जोन में संजय प्लेस की हवा, 368 पर वायु गुणवत्ता सूचकांक
Fri, 19 Nov 2021 08:43 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 19 Nov 2021 08:43 AM IST
सार
सूक्ष्म कणों पीएम 2.5 की मात्रा 412 के स्तर तक पहुंची, कार्बन मोनोक्साइड 44 गुना ज्यादा
विज्ञापन
आगरा: जलता कूड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर की हवा फिर से बिगड़ने लगी है। बृहस्पतिवार को संजय प्लेस की हवा रेड जोन में पहुंच गई, जबकि दूसरे नंबर पर आवास विकास कालोनी रहा। संजय प्लेस में एयर क्वालिटी इंडेक्स बेहद खराब श्रेणी में 368 पर पहुंच गया, जबकि आवास विकास कालोनी में 284 दर्ज किया गया। शहर में ट्रैफिक जाम, कचरा जलाने के कारण हवा की गुणवत्ता में गिरावट आई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी की गई एयर क्वालिटी इंडेक्स सूची में ताजनगरी में बेहद सूक्ष्म कणों की मात्रा सामान्य से सात गुना ज्यादा दर्ज की गई, वहीं खतरनाक कार्बन मोनोक्साइड की मात्रा सामान्य से 44 गुना ज्यादा रही।
शहर से देहात तक जला रहे प्लास्टिक कचरा
शहर में आवास विकास कालोनी, हरीपर्वत, जगदीशपुरा, घटिया आजम खां समेत कई इलाकों में प्लास्टिक कचरा जलाया जा रहा है, वहीं देहात और शहर से सटे नवविकसित इलाकों में भी प्लास्टिक कचरा जलाने से काले धुंए के गुबार लोगों की मुश्किल बढ़ा रहे हैं। पथौली नहर पर फ्लाई ओवर के निर्माण के दौरान धूल के गुबार उड़ते नजर आए तो पथौली पुलिस चौकी के सामने ही कचरा जलाया गया। शहर में जगदीशपुरा और बैनारा फैक्ट्री के पास कचरा जलाने की शिकायतें लोग लगातार कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। नगर निगम ने दिवाली के बाद प्रदूषण बढ़ने पर तीन एफआईआर की थीं, जिसके बाद अब तक कोई एफआईआर कचरा जलाने पर नहीं की गई।
शहर में प्रदूषण की ये स्थिति
जगह एक्यूआई
संजय प्लेस 368
सेक्टर 3 284
शास्त्रीपुरम 280
मनोहरपुर 194
शाहजहां पार्क 150

तत्व न्यूनतम औसत अधिकतम
पीएम 2.5 330 365 412
पीएम 10 174 284 413
कार्बन मोनोक्साइड 53 75 176
सल्फर डाइक्साइड 5 21 48
मोक्षधाम की चिमनी पड़ी है बंद
प्रदूषण मामलों में एनजीटी में याचिकाकर्ता और चिकित्सक डा. संजय कुलश्रेष्ठ ने वाहनों का ईंधन जलने के कारण निकल रहे पीएम 2.5 कणों में कमी लाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि शहर में खोदाई के कारण सड़कें सकरी हो चुकी है, जिनसे वाहनों की स्पीड कम होने के साथ ट्रैफिक जाम लग रहा है, जो पीएम कणों का बड़ा सोर्स है। कचरा जलाने पर पूरी तरह से रोक लगे, इसमें स्मार्ट सिटी के कैमरों की मदद ली जाए। जब पूरे शहर को स्मार्ट सिटी के कैमरों से कवर किया गया है तो डलाबघरों को भी कैमरों की जद में लिया जा सकता है। इससे प्लास्टिक कचरा जलने से होने वाले प्रदूषण से बचा जा सकेगा। उन्होंने ताजमहल के पास ताजगंज मोक्षधाम में बंद पड़ी चिमनी को चालू कराए जाने की मांग की। इस पर एडीए ने दो करोड़ रुपये खर्च किए थे।
मथुरा: वृंदावन में दो स्थानों पर हेमा ने किया वाई-फाई सुविधा का शुभारंभ, स्मार्ट सिटी योजना के तहत मिली सुविधा