फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Hema launched Wi-Fi facility at two places in Vrindavan, facility provided under Smart City Scheme

मथुरा: वृंदावन में दो स्थानों पर हेमा ने किया वाई-फाई सुविधा का शुभारंभ, स्मार्ट सिटी योजना के तहत मिली सुविधा

Fri, 19 Nov 2021 08:28 AM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज़ एजेंसी, वृंदावन
संवाद न्यूज़ एजेंसी, वृंदावन Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 19 Nov 2021 08:28 AM IST
सार

महापौर डा. मुकेश आर्यबंधु ने बताया गया कि प्रथम चरण में प्रेम मंदिर एवं विद्यापीठ चौराहे पर यह फ्री वाई-फाई शुरू हुई है। द्वितीय चरण में नगर निगम क्षेत्र के अन्य चयनित स्थानों पर भी फ्री वाईफाई सेवा जल्द ही उपलब्ध करायी जाएगी।

विज्ञापन
Mathura: Hema launched Wi-Fi facility at two places in Vrindavan, facility provided under Smart City Scheme
वृंदावन में फ्री वाई-फाई सेवा का शुभारंभ करतीं सांसद हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्मार्ट सिटी योजना के तहत बृहस्पतिवार को वृंदावन में दो प्रमुख स्थानों पर फ्री वाई-फाई सेवा का शुभारंभ हो गया है। इसका उद्घाटन सांसद हेमा मालिनी, महापौर मुकेश आर्य बंधु और नगर आयुक्त अनुनय झा ने शिलालेख का अनावरण करके किया।

विज्ञापन


फ्री वाई-फाई सेवा का शुभारंभ करते हुए सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि वृंदावन मथुरा में देश और विदेश से लाखों श्रद्धालु आते हैं। अन्य प्रदेश और देश से आने के कारण श्रद्धालुओं को नेटवर्क मे परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर निगम के स्थापित किए गए फ्री वाई-फाई से उनको बहुत सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन


महापौर डा. मुकेश आर्यबंधु ने बताया गया कि प्रथम चरण में प्रेम मंदिर एवं विद्यापीठ चौराहे पर यह फ्री वाई-फाई शुरू हुई है। द्वितीय चरण में नगर निगम क्षेत्र के अन्य चयनित स्थानों पर भी फ्री वाईफाई सेवा जल्द ही उपलब्ध करायी जाएगी। नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया गया कि एक मोबाइल फोन नंबर से 24 घंटे में 30 मिनट तक फ्री वाई-फाई की सुविधा का लाभ लिया जा सकता है। वाई-फाई से एक बार में कुल 150 मोबाइल फोन जुड़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्घाटन अवसर पर राधाकृष्ण पाठक उपसभापति, वैभव अग्रवाल पार्षद, अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी, सहायक नगर आयुक्त लव कुश गुप्ता, मुख्य अभियंता सिविल, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिव कुमार गौतम, अधिशासी अभियंता सिविल आदि अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed