{"_id":"5f8bcfbe8ebc3e9bcb6f198f","slug":"air-pollution-in-agra-aqi-reached-281-on-saturday","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगराः देश का 14वां प्रदूषित शहर, जहरीली धूलभरी हवाओं से फूला शहरवासियों का दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः देश का 14वां प्रदूषित शहर, जहरीली धूलभरी हवाओं से फूला शहरवासियों का दम
Sun, 18 Oct 2020 10:47 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 18 Oct 2020 10:47 AM IST
सार
फतेहाबाद रोड पर आगरा स्मार्ट सिटी, इनर रिंग रोड पर आगरा विकास प्राधिकरण और शहर के पश्चिमपुरी, सिकंदरा बोदला और शाहगंज क्षेत्र के साथ हरीपर्वत में चल रहे सीवर कार्यों के कारण
उड़ रही धूल से प्रदूषण स्तर में लगातार इजाफा हो रहा है। आने वाले दिनों में सर्दी बढ़ने पर आगरा का प्रदूषण स्तर 300 से 400 के
बीच पहुंचने की आशंका है।
विज्ञापन
शहर में जगह-जगह हो रही खोदाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जहरीली गैसों और धूल भरी हवाओं से शनिवार को आगरा के लोगों का दम फूल गया। धूलकणों की मात्रा में जबरदस्त इजाफा हुआ। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी की गई एयर क्वालिटी इंडेक्स में आगरा का सूचकांक 281 पर रहा, जिसमें सामान्य से 6 गुना ज्यादा धूल कण रहे, जबकि कार्बन मोनोक्साइड 30 गुना ज्यादा बना रहा।
फतेहाबाद रोड पर आगरा स्मार्ट सिटी, इनर रिंग रोड पर आगरा विकास प्राधिकरण और शहर के पश्चिमपुरी, सिकंदरा बोदला और शाहगंज क्षेत्र के साथ हरीपर्वत में चल रहे सीवर कार्यों के कारण उड़ रही धूल से प्रदूषण स्तर में लगातार इजाफा हो रहा है। आने वाले दिनों में सर्दी बढ़ने पर आगरा का प्रदूषण स्तर 300 से 400 के बीच पहुंचने की आशंका है।
देश का 14वां प्रदूषित शहर
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा शनिवार को जारी की गई वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) की सूची में आगरा देश का 14वां प्रदूषित शहर रहा। आगरा में बेहद सूक्ष्म धूल कणों पार्टिकुलेट मैटर 2.5 माइक्रोग्राम की मात्रा सामान्य से छह गुना ज्यादा हो गई। कार्बन मोनोक्साइड की मात्रा 120 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर तक जा पहुंची जो सामान्य से 30 गुना ज्यादा है।

Trending Videos
तत्व न्यूनतम औसत अधिकतम
कार्बन मोनोक्साइड 3 78 120
नाइट्रोजन डाइक्साइड 16 41 91
ओजोन 27 161 269
पीएम 2.5 181 282 342
सल्फर डाइक्साइड 5 45 100
कार्बन मोनोक्साइड 3 78 120
नाइट्रोजन डाइक्साइड 16 41 91
ओजोन 27 161 269
पीएम 2.5 181 282 342
सल्फर डाइक्साइड 5 45 100