फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Air Pollution In Agra 207 Dust Particals In Wind

आगराः बढ़ता प्रदूषण बना मुसीबत, हवा में छह गुना अधिक हुई धूल कणों की मात्रा

Thu, 15 Oct 2020 11:59 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 15 Oct 2020 11:59 AM IST
सार

मुख्य सचिव के निर्देश के बाद नगर निगम ने धूल नियंत्रण के लिए सुबह से मशीन और कर्मचारियों को लगाया। इसके तहत 10
मीट्रिक टन धूल और मिट्टी इकट्ठे करके कुबेरपुर लैंडफिल साइट पर भेजने का दावा किया गया। नगर निगम के स्प्रिंकलर ताजमहल और
आवास विकास कॉलोनी की ओर छिड़काव करते नजर आए वहीं स्मार्ट सिटी कंपनी को भी पानी का लगातार छिड़काव करने को कहा
गया है।

विज्ञापन
Air Pollution In Agra 207 Dust Particals In Wind
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी की गई सूची में आगरा का एयर क्वालिटी इंडेक्स 207 रहा। इसमें धूल कणों की मात्रा सामान्य से छह गुना ज्यादा रही।
विज्ञापन



तेज हवाओं के कारण मंगलवार के मुकाबले एक्यूआई में कुछ गिरावट आई लेकिन धूल कणों की संख्या में कमी नहीं आई है। दूसरी मुसीबत धुआं है, जो कचरा जलने के कारण फैल रहा है।
विज्ञापन


बुधवार की दोपहर पश्चिमपुरी क्षेत्र में बोदला रोड से अमल गार्डन के बीच नारायण विहार के सामने कचरा जलाया गया। इसी रोड पर जल निगम की यमुना प्रदूषण नियंत्रण इकाई सीवर लाइन डालने के लिए खोदाई कर रही है। एक किलोमीटर लंबी सड़क की खोदाई के कारण यहां पहले ही धूल कण काफी मात्रा में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूल नियंत्रण के लिए लगाए गए कर्मचारी
मुख्य सचिव के निर्देश के बाद नगर निगम ने धूल नियंत्रण के लिए सुबह से मशीन और कर्मचारियों को लगाया। इसके तहत 10 मीट्रिक टन धूल और मिट्टी इकट्ठे करके कुबेरपुर लैंडफिल साइट पर भेजने का दावा किया गया। नगर निगम के स्प्रिंकलर ताजमहल और आवास विकास कॉलोनी की ओर छिड़काव करते नजर आए वहीं स्मार्ट सिटी कंपनी को भी पानी का लगातार छिड़काव करने को कहा गया है।

स्मार्ट सिटी और जल निगम के अधिकारी बड़ी गलती कर रहे हैं। धूल मिट्टी हरा पर्दा लगाने से नहीं रुकेगी। इसके लिए मिट्टी के ढेर को ढकना होगा और लगातार पानी का छिड़काव किया जाना चाहिए। लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ तुरंत रोका जाए - केशो मेहरा सदस्य, टीटीजेड अथॉरिटी

कचरा जलाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। अब तक 2 लाख रुपये से ज्यादा का जुर्माना वसूल चुके हैं। लोग भी सहयोग करें और कूड़े में आग लगाने वालों की जानकारी दें। -निखिल टीकाराम फुंडे, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed