फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Air Force Flight Lieutenant suicide case: Father said - Why did you give up your life along with it secret

UP: दो साल पहले प्रेम विवाह, फिर क्यों दी जान? एयरफोर्स फ्लाइट लेफ्टिनेंट के पिता बोले- साथ चला गया वो राज

Fri, 18 Oct 2024 12:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 18 Oct 2024 12:55 PM IST
सार

एयरफोर्स फ्लाइट लेफ्टिनेंट ने आत्महत्या क्यों की, ये सवाल पिता को भी अंदर ही अंदर खाए जा रहा है। पिता ने कहा कि मेरा बेटा मेधावी था। उसने जान क्यों दी, ये राज उसके साथ ही चला गया। 

 

विज्ञापन
Air Force Flight Lieutenant suicide case: Father said - Why did you give up your life along with it secret
एयरफोर्स फ्लाइट लेफ्टिनेंट आत्महत्या मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में दीनदयाल दीप (फ्लाइट लेफ्टिनेंट) मेधावी थे। छह महीने पहले घर आए थे। बहुत खुश थे। घटना से एक दिन पहले मां से फोन पर बात की थी। किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया। मंगलवार को एयरफोर्स से फोन पर बेटे की माैत की खबर दी गई। सुनकर दिल बैठ गया। पहले तो समझ नहीं पाए आखिर क्या हुआ?यह कहते हुए फ्लाइट लेफ्टिनेंट के पिता उदय प्रसाद रुक गए। कुछ देर बाद रुंधे मन से बोले, बेटे ने अपनी जान क्यों दी? यह राज भी उसके साथ ही चला गया। अब आंसुओं के सिवा कुछ नहीं बचा है।
विज्ञापन

 

उदय प्रसाद पत्नी किरन देवी, दो बेटों आकाशदीप और प्रियेश दीप के साथ बृहस्पतिवार को आगरा में आए थे। मझले बेटे दीनदयाल दीप की माैत से परिवार के आंसू नहीं रुक रहे हैं। मां भी बेहाल हैं। पिता ने बताया कि वह सेना में थे। अब वो रेलवे सुरक्षा बल में तैनात हैं। बेटे दीनदयाल ने बचपन से ही सेना में जाने का इरादा कर लिया था।

बे
विज्ञापन
विज्ञापन

टे ने नालंदा, बिहार के सैनिक स्कूल से कक्षा 12 तक की पढ़ाई की। 12वीं में 97 प्रतिशत अंक पाए थे। इसके बाद एनडीए की तैयारी में लग गए। दूसरे प्रयास में वर्ष 2014 में सफलता मिल गई। 5 साल तक प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद असम के जोराहाट में उनकी पहली तैनाती हुई। हाल में आगरा में दूसरी तैनाती मिली थी।
विज्ञापन

दो साल पहले किया था प्रेम विवाह
पिता ने बताया कि बेटे ने 5 दिन पहले उनसे बात की थी। दीनदयाल दीप अपनी मां किरन देवी के ज्यादा करीब थे। इस कारण रोजाना मां से फोन पर बातें करते थे। अगर, समस्या बता देते तो वह उसका हल बता देते। बेटे को इतना बड़ा कदम नहीं उठाना पड़ता। उन्होंने दिसंबर 2022 में प्रेम विवाह राजस्थान की रेनू तंवर से किया था। दोनों को साथ में ही तैनाती भी मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed