फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   AI used for the first time to identify a body, leading police to the murder suspect.

Agra News: एआई से पहली बार शव की शिनाख्त, हत्यारोपी तक पहुंची पुलिस

Mon, 09 Feb 2026 02:32 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
AI used for the first time to identify a body, leading police to the murder suspect.
सोनाली
आगरा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को कंबल में लिपटा मिला शव महोबा की सोनाली का निकला। उसके प्रेमी सनी ने ही पीछा छुड़ाने के लिए हत्या के बाद शव फेंका था। पुलिस के अनुसार ऐसा पहली बार है जब हत्या की गुत्थी सुलझाने में एआई मददगार बना। चोट लगने से मृतका का चेहरा विकृत हो गया था। एआई की मदद से पुलिस ने तस्वीर बनाई और सोशल मीडिया की मदद से सोनाली की शिनाख्त हुई। रविवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेस-वे के खंदौली टोल प्लाजा से दो किमी. आगे सौरई गांव के पास शुक्रवार दोपहर राहगीरों ने पुलिस को कंबल में लिपटा शव मिलने की सूचना दी थी। पैरों में बिछुए और मांग में सिंदूर था। कान में बाली और हाथ में अंगूठी भी थी। हाथ पर सनी और आर.एस गुदा हुआ था। मृतका के चेहरे और गर्दन पर चोट के निशान थे। चेहरे पर खून भी लगा था। ऐसे में उस तस्वीर से शिनाख्त हो पाना मुश्किल था।
विज्ञापन

इसके बाद डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य कुमार ने मृतका की एआई से तस्वीर बनाई। उस फोटो को सोशल मीडिया और पुलिस ग्रुपों में पोस्ट किया। सोशल मीडिया खातों की प्रोफाइल से पहचान कराने पर मृतका की तस्वीर सोनाली नाम की महिला से मैच हुई। खाते की पहले मध्यप्रदेश की लोकेशन मिली। आईपी एड्रेस की जांच के बाद उसके दिल्ली में रहने का पता चला। सोनाली के सोशल मीडिया खाते भी दो दिन से एक्टिव नहीं थे। इससे पुलिस का शक और गहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी करने पर पता चला कि महिला विजयनगर महोबा की रहने वाली थी। शादी के बाद वह पति को छोड़ महोबा निवासी सनी के साथ चली गई थी। सनी उसके साथ दिल्ली के जहांगीरपुरी में किराये के मकान में रह रहा था। पुलिस टीम दिल्ली पहुंची तो मकान पर ताला लटका मिला लेकिन पड़ोसियों से यह पुष्टि हो गई कि मृतका सोनाली ही है। पड़ोसियों ने नोएडा में रहने वाले सनी के भाई की जानकारी दी और पता भी बताया। कहा कि परिवार मूलत: कानपुर का रहने वाला है। कई जगह तलाश के बाद पुलिस ने सनी को पकड़ लिया। टीम उसे गिरफ्तार कर आगरा ला रही है। डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य कुमार ने बताया कि महिला की शिनाख्त हो गई है। आरोपी के बारे में भी पता चल गया है। पूछताछ के बाद हत्या के कारणों का पता चल सकेगा।



गले से नहीं उतर रही कहानी
पुलिस को शुरुआत पूछताछ में पता चला है कि सनी अपराधी किस्म का है। उसके कई गैंग के लोगों से संपर्क थे। उसकी गलत हरकतों के चलते कुछ ही दिन में मकान मालिक कमरा खाली करा लेते थे। सनी ने बताया कि वह सोनाली से पीछा छुड़ाना चाहता था। वह उसके गले की फांस बनी हुई थी। उसकी वजह से वह कहीं और नहीं जा पा रहा था। हत्या उसने अकेले की है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों के गले से यह कहानी नहीं उतर रही है। आरोपी के खंदौली थाना पहुंचने पर हत्या की असली वजह और स्थान की जानकारी हो सकेगी। वह शव को ठिकाने लगाने किस गाड़ी से आया और उसका मददगार कौन है, इन सवालों के जवाब भी बाकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed