फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   AI Takes Social Media Back to the 80s, From Union Minister to Common Users

क्या है रेट्रो ट्रेंड?: सोशल मीडिया पर पुरानी यादों का जादू, मंत्री से लेकर आमजन तक हर कोई बदल रहा अपनी तस्वीर

Thu, 10 Sep 2026 01:43 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 10 Sep 2026 01:43 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर इन दिनों 1980 के दशक का रेट्रो फोटो ट्रेंड छाया हुआ है। इस वायरल ट्रेंड की सबसे खास बात है कि इसे सिर्फ आम लोग ही फाॅलो नहीं कर रहे, बल्कि सेलिब्रिटी से लेकर केंद्रीय मंत्री तक इसका हिस्सा बन रहे हैं।
 

विज्ञापन
AI Takes Social Media Back to the 80s, From Union Minister to Common Users
केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल और भाजपा नेता प्रमोद गुप्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ट्रेंड छाया हुआ है। लोग अपनी फोटो को एआई की मदद से 1980 के दशक की फोटो से बदल रहे हैं। इसे 1980s रेट्रो फोटो ट्रेंड नाम दिया गया है। इस ट्रेंड का खुमार इस कदर छाया हुआ है कि क्या आम और क्या खास, हर कोई इसका हिस्सा बनना चाहता है। एआई के जरिए तस्वीरों में 80 के दशक के हेयरस्टाइल, कपड़े, एक्सेसरीज, रोशनी और पुराने कैमरे जैसा प्रभाव जोड़कर रेट्रो लुक दिया जा रहा है।
विज्ञापन

 

आगरा के सांसद और केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने भी अपने सोशल मीडिया एकाउंट से 1980 रेट्रो फोटो ट्रेंड को फाॅलो करते हुए तस्वीर पोस्ट की है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब सराही जा रही है और दर्शाती है कि कैसे यह रेट्रो ट्रेंड सभी वर्गों के बीच अपनी जगह बना रहा है। तस्वीर में केंद्रीय मंत्री सूट पहने नजर आ रहे हैं। इसी तरह भाजपा नेता प्रमोद गुप्ता व अन्य ने भी इस ट्रेंड को फाॅलो करते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है वायरल चैटजीपीटी 80 फोटो ट्रेंड?
इंस्टाग्राम और एक्स पर इन दिनों 1980 के दशक का रेट्रो फोटो ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें लोग अपनी मौजूदा तस्वीरों को एआई की मदद से इस तरह बदल रहे हैं कि वे किसी पुराने फैमिली एलबम, बॉलीवुड फिल्म या 80 की मैगजीन कवर फोटो जैसी नजर आएं। इस ट्रेंड में सिर्फ तस्वीर पर पुराना फिल्टर लगाने के बजाय एआई फोटो के हेयरस्टाइल, कपड़े, एक्सेसरीज, बैकग्राउंड, लाइटिंग और कैमरा इफेक्ट तक बदल देता है। चेहरे की पहचान और व्यक्ति की मूल विशेषताओं को बरकरार रखते हुए पूरी तस्वीर को 1980 के दशक के अंदाज में तैयार किया जाता है। इस ट्रेंड की सबसे बड़ी खासियत इसका रेट्रो लुक है। जो बड़ी-बड़ी हस्तियों से लेकर जेन-जी व आम लोगों को आकर्षित कर रहा है। एआई से बनाई जा रही तस्वीरों में बड़े और घने हेयरस्टाइल, घुंघराले बाल, हाई-वेस्ट कपड़े, एविएटर सनग्लास और बड़े स्टेटमेंट ज्वेलरी जैसे एलिमेंट देखने को मिल रहे हैं। तस्वीरों में अक्सर वार्म लाइटिंग, हल्का सेपिया टोन, सॉफ्ट फिल्म ग्रेन और पुराने कैमरे से खींची तस्वीर जैसा टेक्सचर जोड़ा जाता है। यूजर चाहें तो तस्वीर को बॉलीवुड स्टूडियो पोर्ट्रेट, पुराने वेडिंग एलबम, फिल्म मैगजीन कवर या डिस्को बैकग्राउंड जैसा भी बना सकते हैं।
 
विज्ञापन

इस ट्रेंड को फॉलो करने के लिए कुछ बेसिक टिप्स:
बोल्ड रंग और पैटर्न: 80 के दशक में चमकीले और बोल्ड रंगों का खूब इस्तेमाल होता था।
बड़े सिल्हूट: ढीले-ढाले कपड़े, जैसे ओवरसाइज़्ड जैकेट और चौड़े पैंट चलन में थे।
स्टेटमेंट एक्सेसरीज: बड़े झुमके, रंगीन चश्मे और फंकी बेल्ट्स लुक को पूरा करते थे।
खास हेयरस्टाइल: वॉल्यूम वाले बाल, साइड पोनीटेल और कर्ल उस समय की पहचान थे।
इस ट्रेंड को अपनाते समय अपनी पर्सनैलिटी और कॉन्फिडेंस पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है, क्योंकि 80 के दशक का फैशन बेबाक और एक्सपेरिमेंटल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed