फतेहपुर सीकरी। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के अवसर पर रविवार को पाल-बघेल समाज के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
शोभायात्रा का शुभारंभ बजरंग गार्डन तेरहा दरवाजा पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पोनिया ने आरती कर किया। यात्रा चूड़ी बाजार, सराफा बाजार, मुख्य बाजार और घंटाघर मार्ग से होते हुए बड़ी बगीची बस स्टैंड पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में भगवान गणेश, हनुमान जी, राधा-कृष्ण, शिव परिवार तथा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। कार्यक्रम में समाज के शिवराम, कन्हैयालाल, लखन सिंह, अशोक होल्कर, नरेंद्र बघेल, सुरेंद्र सिंह, रमेश, जितेंद्र उर्फ बंटी बघेल, जगदीश बघेल, दीपक बघेल, संतोष बघेल, रानू बघेल, अनिल बघेल, हेमंत सिंह, संतोष कुमार धनगर, बीरी सिंह बघेल मौजूद रहे। संवाद