फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agreement between UP and Central Government for Agra Metro Rail

आगरा मेट्रो के लिए यूपी और केंद्र सरकार के बीच होगा करार, मुख्यमंत्री ने प्रस्तावों को दी मंजूरी

Thu, 30 Jul 2020 10:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 30 Jul 2020 10:13 AM IST
विज्ञापन
Agreement between UP and Central Government for Agra Metro Rail
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आगरा मेट्रो रेल परियोजना के लिए वित्तीय प्रबंधन में आड़े आ रही प्रशासनिक अड़चनों को सरकार ने दूर कर दिया है। शहर की परियोजना को शुरू करने के लिए राज्य और केंद्र सरकार के बीच करार होगा। केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव और प्रमुख सचिव आवास इस पर हस्ताक्षर करेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। केंद्र की शर्तों के मुताबिक कुछ जरूरी कामों के लिए वित्तीय व्यवस्था को राज्य सरकार को करना है। इन्हीं सेवा-शर्तों को लेकर केंद्र और राज्य के बीच एमओयू होना है। आवास विभाग ने एमओयू की सेवा-शर्तों संबंधी प्रारूप को कैबिनेट मंजूरी के लिए भेजा था, जिसे पास कर दिया गया है।
विज्ञापन



आगरा-कानपुर के लिए अलग-अलग एमओयू

प्रस्ताव के मुताबिक आगरा और कानपुर  के लिए अलग-अलग एमओयू होगा। इसमें मेट्रो रेल परियोजना के लिए दोनों शहरों में जरूरत के आधार पर जमीन की व्यवस्था करना, लोन की प्रतिपूर्ति मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के न करने पर राज्य सरकार द्वारा किया जाना और अन्य दायित्वों की जिम्मेदारी राज्य सरकार द्वारा करने संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed