फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agreement between three couples, decided to live together

Agra News: तीन दंपतियों के बीच समझौता, साथ रहने का किया फैसला

Sat, 30 Nov 2024 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 30 Nov 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Agreement between three couples, decided to live together
मैनपुरी। पुलिस लाइन सभागार में शनिवार को परिवार परामर्श केंद्र में तीन दंपती के बीच सुलह के बाद सदस्यों ने विदाई दी। कुल 54 पत्रावलियों पर सुनवाई करते हुए 51 मामलों में अगली तारीख दी गई।
विज्ञापन

दंपती के बीच विवाद के 54 मामले परिवार परामर्श केंद्र में चल रहे थे। इनमें से तीन मामलों में सदस्यों ने शनिवार को सुलह कराई। तीन दंपती आमने सामने बैठे तो उनके बीच सुलह समझौता हो गया। इसके बाद परामर्श केंद्र से उनकी विदाई की गई।
विज्ञापन

परामर्श केंद्र से शनिवार को पति के साथ जा रही अजीतगंज एलाऊ निवासी महिला ने बताया कि बिछवां के गोशलपुर निवासी युवक से उनकी शादी वर्ष 2016 में हुई है। दो माह पूर्व विवाद के बाद वह अलग रह रहे थे। भोगांव क्षेत्र के नगला पति निवासी महिला ने बताया कि उनकी शादी फर्दपुर बिछवां के युवक के साथ वर्ष 2023 में हुई है। एक माह पूर्व झगडे़ के बाद वह पति से अलग रह रहीं थीं। वहीं भोगांव क्षेत्र के गांव मायाचंदपुर निवासी महिला ने बताया कि उनकी शादी शिवसिंहपुर निवासी युवक के साथ नवंबर 2023 को हुई है। झगड़े के बाद वह तीन माह से पति से अलग रह कर परिवार परामर्श केंद्र में वाद चला रही थीं। इस मौके पर परिवार परामर्श केंद्र के सदस्य रामकिशन यादव, मुजम्मिल मिर्जा, मनोरमा सिंह, महिला आरक्षी कुसुम चाहर और ज्योति मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed