फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra's son waves the Tricolour at the Under-18 Volleyball World Cup.

Agra News: आगरा के लाल ने अंडर-18 वॉलीबॉल विश्व कप में लहराया तिरंगा

Sat, 04 Jul 2026 02:53 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Agra's son waves the Tricolour at the Under-18 Volleyball World Cup.
अप्रतिम भदौरिया
आगरा। बाह तहसील के क्वारी गांव के युवा वॉलीबॉल खिलाड़ी अप्रतिम भदौरिया ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर आगरा का नाम रोशन कर दिया है। अंडर-18 वॉलीबॉल विश्व कप में भारतीय टीम की कप्तानी संभाल रहे अप्रतिम ने पहले ही मुकाबले में अपने शानदार प्रदर्शन से टीम को डेनमार्क पर यादगार जीत दिलाई। विश्व कप जैसे बड़े मंच पर कप्तान के रूप में विजयी शुरुआत करना न केवल उनके करियर बल्कि आगरा के खेल इतिहास के लिए भी बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। चीन में टूर्नामेंट शुरू होने से पहले भारतीय टीम की कमान अप्रतिम को सौंपी गई थी। चयनकर्ताओं ने उनके नेतृत्व, अनुशासन और लगातार अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी। कप्तानी की जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने पहले ही मुकाबले में टीम को जीत दिलाकर अपने चयन को सही साबित किया।
विज्ञापन

बाह तहसील से निकलकर भारतीय टीम तक पहुंचने वाले अप्रतिम की यह उपलब्धि जिले के युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा बन गई है। लंबे समय बाद आगरा का कोई खिलाड़ी टीम खेल में विश्व कप स्तर पर भारत की कप्तानी करता नजर आया है। उनके प्रदर्शन की खबर मिलते ही जिले के खिलाड़ियों, कोचों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन

जिला वॉलीबॉल संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि अप्रतिम की सफलता यह साबित करती है कि आगरा की प्रतिभाओं में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने की क्षमता है। यदि उन्हें बेहतर सुविधाएं और लगातार अवसर मिलें तो जिले से और भी खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह उपलब्धि युवाओं को मनोबल बढ़ाएगी
अप्रतिम भदौरिया का भारतीय टीम का कप्तान बनना और पहले ही मैच में टीम को जीत दिलाना पूरे आगरा के लिए गौरव का विषय है। यह उपलब्धि जिले के युवा खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाएगी। हमें उम्मीद है कि वह पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर भारत को नई ऊंचाई तक पहुंचाएंगे। - हरीश चौधरी सचिव, जिला वॉलीबॉल संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed