{"_id":"68f7eeaccfb85266d10ecc2b","slug":"agras-international-stadium-will-be-like-lucknows-ekana-agra-news-c-365-1-sagr1044-104979-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: लखनऊ के इकाना जैसा होगा आगरा का अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: लखनऊ के इकाना जैसा होगा आगरा का अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम
विज्ञापन
मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह।
आगरा। ग्रेटर आगरा में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम लखनऊ के इकाना जैसा होगा। 50 एकड़ में बनने वाले इस स्टेडियम के निर्माण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने जल्द बैठक बुलाई है। प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। हरी झंडी मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।
मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह स्वयं स्टेडियम निर्माण की निगरानी करेंगे। स्टेडियम को लेकर मंडलायुक्त, डीएम और अन्य अधिकारियों से संग विस्तृत चर्चा करेंगे। मंडलायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस स्टेडियम निर्माण में विशेष रुचि ले रहे हैं। ऐसे में आगरा का अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम अब सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा स्पष्ट है, स्टेडियम का काम जल्द शुरू हो और बिना किसी अड़चन के पूरा हो। स्टेडियम बहुउद्देश्यीय होगा, जिसमें क्रिकेट, हॉकी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल सहित कई खेलों के मैदान विकसित किए जाएंगे। आगरा की भौगोलिक और पर्यटन दृष्टि से यह प्रोजेक्ट बेहद खास माना जा रहा है।
मंडलायुक्त ने कहा आगरा में ताजमहल की मौजूदगी के कारण यहां अंतरराष्ट्रीय आयोजन आकर्षण का केंद्र बनेंगे। स्टेडियम बनने से आगरा का खेल परिदृश्य पूरी तरह बदल जाएगा। यह केवल खर्च नहीं, बल्कि निवेश है जो शहर के विकास को नई दिशा देगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि लखनऊ का इकाना स्टेडियम आज प्रदेश के खेल आयोजनों का केंद्र बन चुका है, उसी तरह आगरा का स्टेडियम भी प्रदेश और देश दोनों के लिए नई पहचान बनेगा।