फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra's challenge ends; four teams in the semi-finals.

Agra News: आगरा की चुनौती समाप्त, चार टीमें सेमीफाइनल में

Sun, 13 Sep 2026 02:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 13 Sep 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Agra's challenge ends; four teams in the semi-finals.
प्रदेशीय सब जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता
आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही प्रदेशीय सब जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता में शनिवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। मेजबान आगरा को आजमगढ़ के हाथों 1-0 से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही वाराणसी मंडल, स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ, स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई और आजमगढ़ मंडल ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन


खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह प्रतियोगिता 14 सितंबर तक चलेगी। 18 मंडलों के साथ स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ और सैफई समेत कुल 20 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता लीग कम नॉकआउट आधार पर खेली जा रही है। पहले क्वार्टर फाइनल में वाराणसी मंडल ने देवीपाटन मंडल को 4-2 से हराया। विजेता टीम के तनुष पाल ने दो, अल्तमास अली और राज जायसवाल ने एक-एक गोल किए। देवीपाटन के अभिराज और अवनीश ने एक-एक गोल किया।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ ने गोरखपुर मंडल को कड़े संघर्ष में 1-0 से शिकस्त दी। मैच का एकमात्र गोल मिस्बाहुल खान ने किया। तीसरे क्वार्टर फाइनल में स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने बरेली मंडल को 2-1 से पराजित किया। सैफई के अनुकल्प और अर्पित ने एक-एक गोल किया, जबकि बरेली की ओर से सचिन ने एकमात्र गोल किया। चौथे और अंतिम क्वार्टर फाइनल में मेजबान आगरा और आजमगढ़ मंडल के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। पहले हाफ में दोनों टीमें गोलरहित बराबरी पर रहीं। दूसरे हाफ में आजमगढ़ ने आक्रामक खेल दिखाया। अंकुश पांडेय ने 63वें मिनट में गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई जो अंत तक कायम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ ने कानपुर के अजीत सिंह को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। निर्णायकों के पैनल में नवनीत गौतम, मनोज तिवारी, कौशल किशोर, देबूजीत सिंह यादव, महेश चंद्र, अजय कुमार और सौरभ कुमार शामिल हैं। आगरा मंडल फुटबाल संघ के अध्यक्ष बिल्लू चौहान ने बताया कि रविवार को दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। पहले सेमीफाइनल में स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ का सामना वाराणसी मंडल से होगा, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई और आजमगढ़ मंडल आमने-सामने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed