फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra's air quality is worse than Lucknow and Kanpur, and restrictions may increase.

Agra News: लखनऊ और कानपुर से खराब आगरा की हवा, बढ़ सकती हैं ग्रैप की पाबंदियां

Mon, 13 Oct 2025 02:29 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Agra's air quality is worse than Lucknow and Kanpur, and restrictions may increase.
आगरा। शहर की हवा रविवार को लखनऊ, कानपुर जैसे बड़े महानगरों से ज्यादा प्रदूषित रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सीपीसीबी की ओर से जारी वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बुलेटिन के अनुसार रविवार को शहर का एक्यूआई 160 दर्ज किया गया। वहीं, लखनऊ, कानपुर जैसे महानगरों में एक्यूआई 118 व 135 रहा। प्रदूषण का स्तर नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन सोमवार को कड़े फैसले ले सकता है।
विज्ञापन

पिछले एक हफ्ते से न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के नीचे चल रहा है। इस बीच शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बढ़ना शुरू हो गया है। रविवार को शहर के शाहजहां गार्डन, रोहता और शास्त्रीपुरम में एक्यूआई अधिकतम 200 तक गया। वहीं, सेक्टर 3 बी आवास विकास, संजय प्लेस और मनोहरपुर में भी एक्यूआई 150 के आसपास दर्ज किया गया।
विज्ञापन

राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पहले ही शहर में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रैप) लागू कर दिया है। एक्यूआई 200 पार होते ही ग्रैप का पहला चरण लागू हो जाएगा। इसके तहत सार्वजनिक वाहनों के प्रयोग को बढ़ाने, खुले में कचरा जलाने पर प्रतिबंध, निर्माण स्थलों पर प्रदूषण नियंत्रण के लिए सख्त उपाय, एंटी स्मॉग गन तैनात करने पर फैसला लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अमित मिश्रा ने बताया कि सभी विभागों को पहले ही एहतियाती कदम उठाने के लिए कहा जा चुका है। जरूरत अनुसार कड़े कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed