{"_id":"6003dcc7a04af65c0a1ec4a5","slug":"agraits-said-after-covid-19-vaccine-in-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरावासी बोले-अपनी बारी का है इंतजार, जरूर लगवाएंगे टीका, धर्मगुरुओं का मानना वैक्सीन एक अच्छी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरावासी बोले-अपनी बारी का है इंतजार, जरूर लगवाएंगे टीका, धर्मगुरुओं का मानना वैक्सीन एक अच्छी खबर
Sun, 17 Jan 2021 01:05 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 17 Jan 2021 01:05 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन आने के बाद आगरावासियों ने जताई खुशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस का टीका लगवाने के लिए ताजनगरी भी उत्साहित हैं। भले ही अभी उनका नंबर नहीं है, लेकिन वह टीका लगवाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। लोगों का कहना है कि जल्द उनका नंबर आए और टीका लगवाकर कोरोना को बाय-बाय कहें।
टीका लगवाने का बेसब्री से इंतजार
कम समय में सुरक्षित और कारगर वैक्सीन बनाकर विज्ञानियों ने देश का नाम रोशन किया है। टीका लगवाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। जैसे ही आम लोगों को टीका लगेगा, जरूर लगवाऊंगी। - बबली सिंह, दयालबाग
कोई साइड इफेक्ट नहीं, मैं भी लगवाऊंगा
कोरोना वायरस ने कई जिंदगी निगल लीं, अब वैक्सीन आने से लोगों में नई उम्मीद जगी है। वैक्सीन के अभी तक साइड इफेक्ट नहीं मिले हैं। सभी को टीका लगवाना चाहिए, परिवार सहित लगवाऊंगा। - श्रेय सारस्वत, खंदारी
विज्ञापन
टीका लगवाने में सबसे आगे होंगे
टीका लगवाने का मौका मिलेगा तो वह सबसे आगे होंगे। दस महीने से जिस वायरस ने देश-दुनिया में हाहाकार मचाया है, उसका खात्मा वैक्सीन आने के बाद लगभग तय हो गया है। अपनी बारी का इंतजार है। - चंद्रवीर सिंह, केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड

कोई झिझक नहीं होगी
पूरी दुनिया हमारे देश में बने टीके को लगवाने के लिए बेसब्र है। टीके के बारे मेें अफवाहें फैलाई जा रही हैं, जो पूरी तरह से गलत हैं। हमारी बारी आने पर टीका लगवाने में कोई झिझक नहीं होगी। - कृष्णा अग्रवाल, कमला नगर
वैक्सीन आ गई, बड़ी राहत मिली
कोरोना वायरस के मरीज मिल रहे थे, तो यही कहते थे कि कब वैक्सीन आएगी और इससे मुक्ति मिलेगी। अब वैक्सीन आ गई है, बहुत खुशी हो रही है। हमारी बारी आएगी तो सबसे पहले बूथ पर जाऊंगा। - मनोज दुबे, केदार नगर
परिवार के साथ टीका लगवाऊंगी
कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने के लिए विज्ञानियों को बधाई। हम सभी टीका लगवाएंगे तो वायरस का खात्मा होगा। जब हमारी बारी आएगी तो परिवार के सभी सदस्यों के साथ टीकाकरण करवाऊंगी। - शालिनी अग्रवाल, जयपुर हाउस

वैक्सीन अच्छी बात, जरूर लगवाएं
धर्मगुरुओं का मानना है कि कोरोना की वैक्सीन एक अच्छी खबर है। इस टीके के बारे में किसी अफवाह पर ध्यान नहीं दें। जरूर लगवाएं।
मानसिक संबल मिला है
कोरोना वैक्सीन के आने से मानसिक संबल मिला है। नि:संदेह इससे लाभ होगा, लेकिन लोग दो गज की दूरी और मास्क जैसी सावधानियों को बरतते रहें। सरकार को प्राथमिकता से मलिन बस्तियों में वैक्सीनेशन कराना चाहिए, क्योंकि इस वर्ग के लोग महंगा इलाज कराने में सक्षम नहीं हैं। - योगेश पुरी, महंत, श्री मन:कामेश्वर महादेव मंदिर
दवा पर भरोसा जरूरी
कोरोना की दवाई बनाने वाले अनुसंधानकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है वैक्सीन। वैक्सीन को खुले मन से स्वीकार करें। इसके बारे में दुष्प्रचार बहुत गलत है। कोई भी दवा तब तक काम नहीं कर सकती, जब तक कि आप दवा पर भरोसा नहीं करेंगे। वैक्सीन जरूर लगवाएं। - फादर मून लाजरस, आध्यात्मिक निर्देशक, आगरा महाधर्मप्रांत
चिकित्सक से मशवरा करें
बीमारियों से बचाने के लिए ईजाद किया गया तरीका भी इस्लाम के तहत जायज है। मशविरा है कि लोग अपने अपने मुआलिज (चिकित्सक) से मशविरा करें। इसके बाद वैक्सीन जरूर लगवाएं। दवा के बारे में अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। - मौलाना मोहम्मद उजैर आलम, नायब काजी