{"_id":"5ffa8f4bb3e24b51d42950db","slug":"agraits-face-sewer-problem-no-solution-on-wabagh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पड़ताल: 390 दिनों में भी समाधान नहीं, घरों के बाहर उफना रहा सीवर, वबाग दूर नहीं कर सकी 'समस्या'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ताल: 390 दिनों में भी समाधान नहीं, घरों के बाहर उफना रहा सीवर, वबाग दूर नहीं कर सकी 'समस्या'
Sun, 10 Jan 2021 11:01 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:01 AM IST
सार
- 13 महीने पहले वबाग को सीवर नेटवर्क सौंपा गया, लेकिन समस्या नहीं हुई दूर
- आवास विकास कॉलोनी, बल्केश्वर, गोबरचौकी, राजा की मंडी में लोग परेशान
विज्ञापन
गलियों में सीवर का गंदा पानी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
390 दिन पहले 15 दिसंबर को चेन्नई की कंपनी वीए टेक वबाग को शहर का सीवर नेटवर्क और एसटीपी का संचालन सौंपा गया था, लेकिन एक साल से ज्यादा समय बीतने पर भी घरों के आगे सीवर उफना रहा है। प्रदेश सरकार वबाग को सीवर सफाई के लिए 48 करोड़ रुपये सालाना का भुगतान कर रही है, लेकिन आवास विकास कॉलोनी, बल्केश्वर, दयालबाग, गोबरचौकी, राजामंडी में लोग सीवर की समस्या से परेशान हैं। शनिवार को राजामंडी के व्यापारियों ने बाजार में सीवर के साथ नाले का गंदा पानी भर जाने पर विरोध प्रदर्शन भी किया।
सेक्टर-16 में गलियों में उफनाया सीवर
आवास विकास कॉलोनी में सुपर सकर मशीन लगे एक साल हो गया। सुपर सकर मशीन के स्थायी रूप से लगे होने पर भी सेक्टर-16 में गलियों में सीवर उफनाता रहता है। गंदगी और दुर्गंध के कारण गलियों में लोगों का निकलना मुहाल है।
सेक्टर 14 में घर के सामने भरा सीवर
आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-14 में मकान नंबर 518 के सामने रहने वाले एके मिश्रा ने 15 दिन पहले सीवर उफनाने की शिकायत दर्ज कराई, लेकिन 15 दिनों में भी वबाग उनकी शिकायत दूर नहीं कर सकी। सीवर की बदबू के कारण घर के अंदर भी रहना मुश्किल हो गया।

Trending Videos
गोबरचौकी, ताजगंज में हालात खराब
ताजगंज के गोबर चौकी में सीवर के कारण हालात बेहद खराब हैं। यहां पूरी गली में सीवर भरा हुआ है, जहां से निकलना मुमकिन नहीं। यही हाल गोबर चौकी के मुख्य रास्ते का है, जहां चार मैनहोल से सीवर निकलकर सड़क पर भर रहा है।
राजामंडी में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
राजामंडी मुख्य बाजार में पुलिसचौकी के पास व्यापारियों ने सीवर भर जाने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और वबाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। व्यापारियों ने कहा कि एक महीने पहले 8 दिन तक सीवर और गंदे नाले का पानी भरा रहा। अब फिर वही समस्या सामने आ गई। दुकानों के सामने खोदाई करके छोड़ गए हैं।
जो फैक्टरियां सीवर और नाले में कतरनें डाल रही हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, लेकिन उससे पहले उनकी मुश्किलें दूर की जाएं। प्रदर्शन के दौरान चौ. रामवीर सिंह, सौरभ चौधरी, सत्यवीर चौधरी, धर्मवीर चौधरी, सनी राजपूत, कपिल वासवानी, जतिन रमानी, प्रीतम पंजाबी, सुमित अग्रवाल, शशांक अग्रवाल, सुनीता देवी, मनोहर लाल मौजूद रहे।

ग्राहकों ने आना छोड़ा
दुकानों के बाहर सीवर और नाले का पानी भर गया है। दो दिन से समस्या बरकरार है, पर वबाग के कर्मचारी आए नहीं। खोदाई करके अलग छोड़ दी है, इससे ग्राहकों ने गंदगी की ओर आना छोड़ दिया है। - कपिल वासवानी, राजामंडी
बदबू के बीच रहना पड़ रहा
मामूली बारिश हुई और सीवर उफनाने लगा। सीवर की सफाई करने के बाद भी सीवर उफना रहा है। यही समस्या यहां बरकरार है। वबाग के आने का क्या फायदा हुआ। हमें तो कोई राहत मिली नहीं। बदबू के बीच अब भी रहना पड़ रहा है। - आशीष सक्सेना, सेक्टर-16, आवास विकास
15 दिन में भी समाधान नहीं
15 दिन पहले हमने घर के बाहर सीवर उफनने की शिकायत की थी, लेकिन वबाग की ओर से कोई नहीं आया। हम लोग एक साल से ज्यादा परेशान हैं। कंपनी टोल फ्री नंबर पर शिकायत करने को कहती है, पर उसका निदान नहीं कराती। - प्रीति मिश्रा, सेक्टर-14
नेटवर्क चोक है, समय लगेगा
आवास विकास कॉलोनी में हमने सुपर सकर मशीन लगाई है, पर यहां गलियां चोक हैं और सालों से डी-सिल्टिंग नहीं हुई है। जहां से शिकायतें आ रहीं हैं, उन्हें हम अटैंड कर दूर करा रहे हैं, पर ज्यादातर नेटवर्क चोक है, इसलिए इसमें समय लगेगा। - अनिल कुमार वर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर, वीए टेक वबाग