फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Young man planted Pakistani flag at home video went viral case filed

UP News: युवक ने घर पर लहराया पाकिस्तानी झंडा, वीडियो हुआ वायरल; दर्ज हुआ मुकदमा

Mon, 16 Sep 2024 12:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 Sep 2024 12:32 PM IST
सार

आगरा में एक युवक ने अपने घर की छत पर पाकिस्तानी झंडा लगा दिया। इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।

विज्ञापन
Agra Young man planted Pakistani flag at home video went viral case filed
घर पर लहराया पाकिस्तानी झंडा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में ईद मिलादुन्नबी पर माहाैल खराब करने की कोशिश की गई। सदर में दोमंजिला एक घर पर लगे झंडे को पाकिस्तान का झंडा होने का दावा किया गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल है। बजरंग दल पदाधिकारी ने थाने में तहरीर दी। हालांकि सदर थाने की पुलिस के पहुंचने से पहले झंडा उतार लिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




राजपुर चुंगी स्थित एक घर पर रविवार को झंडा लगाया गया था। बजरंग दल ब्रज प्रांत के बंटी ठाकुर ने झंडा पाकिस्तान का होने का दावा किया। उन्होंने पुलिस को वायरल वीडियो के साथ तहरीर दी। वीडियो में झंडे के साथ 3 युवक नजर आ रहे हैं। इनमें एक टोपी भी लगाए है। पुलिस का कहना है कि जिस बिल्डिंग में झंडा लगे होने का दावा किया गया, उसमें छत पर अदनान नामक व्यक्ति रहता है। वह जूता कारखाना चलाता है। बिल्डिंग में पहुंचने पर झंडा नहीं मिला। अदनान जुलूस में शामिल होने गया था। आशंका है कि वीडियो वायरल होने के बाद झंडे को उतार लिया गया।
विज्ञापन


बंटी ठाकुर ने पुलिस को बताया कि प्रतिबंधित झंडे को लगाकर समाज में द्वेष फैलाने का काम किया गया है। आरोपी पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस पता कर रही है कि झंडा पाकिस्तान का है या नहीं। इसे किसने और किस इरादे से लगाया। वहीं डीसीपी हेडक्वार्टर अली अब्बास ने बताया कि मुकदमा लिखा गया है। जांच में पुष्टि होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed